{"_id":"59edd7c04f1c1b69678b6e16","slug":"shivsena-slams-bjp-without-naming-it-for-unlimited-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना का तंज, कहा- ‘एक पार्टी’ के पास असीमित पैसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना का तंज, कहा- ‘एक पार्टी’ के पास असीमित पैसा
एजेंसी/ मुंबई
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने सोमवार को भाजपा का नाम लिए बगैर दावा किया कि ‘एक पार्टी’ के पास ‘असीमित धन’ है और जनता द्वारा नकार दिए जाने के बावजूद यह पार्टी गोवा और मणिपुर में सत्ता हासिल करने में कामयाब रही। यह भी दावा किया कि इस पार्टी ने अपने पैसे की ताकत से शिवसेना को उखाड़ फेंकने की भी कोशिश की है।
विज्ञापन
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में छपे एक संपादकीय के जरिये भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। कहा, ‘नोटबंदी के बाद जब लोगों को मंदी का सामना करना पड़ा तब एक पार्टी जनता द्वारा खारिज कर दिए जाने के बावजूद गोवा और मणिपुर में सत्ता में आई।’
विज्ञापन
पढ़ें- खुलासा: बाल ठाकरे से प्रणब की मुलाकात पर नाराज हो गईं थी सोनिया
विज्ञापन
संपादकीय में यह भी कहा गया है कि इस पार्टी ने घमंड दिखाते हुए कहा था कि यदि शिवसेना समर्थन वापस लेती है तो भी महाराष्ट्र में सरकार स्थिर रहेगी। यह घमंड असीमित धन के पीछे ही किया जा रहा है। शिवसेना ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि कोई भी उनके खिलाफ जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय से संपर्क नहीं करता।