फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shivsena leader Sanjay Raut has insulted Gujarat by calling Ahmedabad a small Pakistan says bjp

बीजेपी ने शिवसेना पर किया हमला, कहा- अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहकर संजय राउत ने गुजरात का किया अपमान

Mon, 07 Sep 2020 05:48 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Sep 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
shivsena leader Sanjay Raut has insulted Gujarat by calling Ahmedabad a small Pakistan says bjp
संजय राउत - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय राउत, अहमदाबाद की तुलना “छोटा पाकिस्तान” से करने की बात कहकर गुजरात को “बदनाम” कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें गुजरात और अहमदाबाद के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


मुंबई में राउत ने संवाददाताओं से कहा था कि क्या अभिनेत्री कंगना रनौत में इतना साहस है कि वह अहमदाबाद की तुलना ‘छोटे पाकिस्तान’ से उसी प्रकार कर सकें जैसे उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) बताया था।
विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रनौत द्वारा मुंबई को असुरक्षित बताए जाने के बाद अभिनेत्री और राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

शिवसेना सांसद ने कहा, “अगर वह लड़की मुंबई और महाराष्ट्र को मिनी पाकिस्तान कहने के लिए माफी मांग लेगी तो मैं भी इसके बारे में सोचूंगा। क्या उसमें इतना साहस है कि अहमदाबाद के लिए यही कह सके?”
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत की टिप्पणी पर गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि शिवसेना नेता ने अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहकर गुजरात का अपमान किया है।

उन्होंने कहा, “उन्हें गुजरात, अहमदाबाद और अहमदाबादियों से माफी मांगनी चाहिए।”

पंड्या ने कहा कि शिवसेना को गुजरात, गुजरातियों और गुजरात के नेताओं को “जलन, घृणा और द्वेष की भावना से निशाने पर लेना” बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed