{"_id":"61da9899b88af20b67798f69","slug":"shivsena-in-saamana-mamata-banerjee-s-tmc-presence-in-goa-to-help-bjp-in-polls-sanjay-raut-claims-pm-modi-aim-to-wipe-out-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'सामना' में शिवसेना: मोदी व भाजपा का उद्देश्य कांग्रेस का सफाया, यह बात तो समझ आती है, लेकिन ममता का टारगेट समझ से परे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'सामना' में शिवसेना: मोदी व भाजपा का उद्देश्य कांग्रेस का सफाया, यह बात तो समझ आती है, लेकिन ममता का टारगेट समझ से परे
Sun, 09 Jan 2022 01:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:41 PM IST
सार
संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र में लिखा कि सभी पार्टियों ने गोवा को राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया है। यहां पर टीएमसी भाजपा की मदद कर रही है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि सभी पार्टियों ने मिलकर गोवा को राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया है। उन्होंने राज्य में तृणमूल कांग्रेस के रुख की आलोचना भी की। कहा कि गोवा में टीएमसी की मौजूदगी से सबसे ज्यादा मदद भाजपा को ही मिल रही है। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में राउत ने अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा कि टीएमसी ने कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के गैरभरोसेमंद नेताओं को एकत्रित किया है। यह रवैया ममता बनर्जी को शोभा नहीं देता। वह खुद भाजपा के विरोध में लड़ रही हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी का उद्देश्य उनकी छवि के अनुरूप नहीं
संजय राउत ने अपने लेख में कहा कि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का एक ही उद्देश्य है, वह है कांग्रेस का सफाया करना। यह बात समझ में भी आती है, लेकिन अगर ममता बनर्जी का भी यही उद्देश्य है तो यह उनकी छवि के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले गोवा विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन अब यह केवल दो सीटों पर सिमट गई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि गोवा में कांग्रेस के पास मजबूत नेतृत्व नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरत से ज्यादा खर्च कर ही टीएमसी
संजय राउत ने अपने लेख में बिना किसी विस्तृत जानकारी को साझा करते हुए दावा किया कि गोवा विधानसभा चुनाव में टीएमसी जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर रही है। इस पैसे का स्त्रोत कहीं और है।
कांग्रेस की राह में अटकाया रोड़ा
राज्यसभा सांसद ने लिखा कि भाजपा के लिए गोवा विधानसभा चुनावों को जीतना आसान नहीं है, लेकिन 'आप' और टीएमसी जैसी पार्टियों ने कांग्रेस की राह में रोड़ा अटका दिया है।