{"_id":"5c3eafc6bdec22734428b469","slug":"shivsena-founder-bala-saheb-wanted-to-kill-singer-sonu-nigam-says-narayan-rane","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलेश राणे का बाल ठाकरे पर आरोप, 'गायक सोनू निगम को मारना चाहते थे बालासाहेब'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीलेश राणे का बाल ठाकरे पर आरोप, 'गायक सोनू निगम को मारना चाहते थे बालासाहेब'
Wed, 16 Jan 2019 09:45 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रत्नागिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रत्नागिरी
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Balasaheb- Sonu nigam
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने आरोप लगाया है कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे बॉलिवुड गायक सोनू निगम को मारना चाहते थे। रत्नागिरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीलेश ने आरोप लगाया कि बालासाहेब ने सोनू निगम की हत्या की साजिश रची थी। नीलेश का यह भी आरोप था कि बाल ठाकरे ठाणे से शिवसेना के लोकप्रिय नेता आनंद दिघे की हत्या के लिए भी जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
नीलेश ने आपने आरोपों के लिए कोई सबूत तो पेश नहीं किया मगर कहा कि बालासाहेब ने सोनू निगम को जान से मारने के आदेश दिए थे। यहां तक कि सोनू भी यह बात जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताने के लिए मजबूर मत कीजिये कि सोनू निगम और बालासाहेब के परिवार के बीच क्या संबंध थे। दिघे की मौत पर सवाल उठाते हुए नीलेश ने कहा कि दो अन्य शिवसैनिक दिघे की मौत से नाखुश थे, उन्हें भी मार दिया गया।
विज्ञापन
नीलेश ने यह आरोप उनके पिता और पूर्व शिवसेना नेता नारायण राणे के खिलाफ रत्नागिरी-सिंधुदुर्गके के मौजूदा सांसद विनायक राउत के आरोपों के जवाब में लगाए। राउत ने नीलेश को 2014 के लोकसभा चुनाव में हराया था। रत्नागिरी में एक चुनावी सभा में राउत ने कहा था कि नारायण राणे के 10 साल के राजनीतिक जीवन में नौ लोगों की हत्या किसने की? नारायण राणे में हिम्मत है तो इसका जवाब दें ।
विज्ञापन
नीलेश ने कहा कि हमें अपनी सीमाएं पता हैं। जब विनायक राउत अपनी सीमाएं लांघ गए तो मुझे बोलना पड़ा। मैंने और मेरे पिता ने बालासाहेब के खिलाफ कभी कुछ गलत नहीं कहा। लेकिन जब कोई मेरे पिता के ऊपर घटिया आरोप लगा रहा हो तो मुझे भी बालासाहेब के बारे में उजागर करना पड़ेगा।