{"_id":"60a50af88ebc3e58796773d8","slug":"shivsena-and-ncp-raised-questions-on-survey-of-pm-modi-in-tauktae-effected-gujarat-and-diu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: ताउते प्रभावित इलाकों में पीएम के दौरे पर सवाल, एनसीपी-शिवसेना ने पूछा- महाराष्ट्र क्यों नहीं आए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: ताउते प्रभावित इलाकों में पीएम के दौरे पर सवाल, एनसीपी-शिवसेना ने पूछा- महाराष्ट्र क्यों नहीं आए?
Wed, 19 May 2021 06:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 19 May 2021 06:37 PM IST
सार
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की घटक शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चक्रवाती तूफान ताउते से प्रभावित गुजरात और दीव के दौरे पर सवाल उठाए। एनसीपी ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री का यह दौरा महाराष्ट्र के लिए भेदभाव नहीं है, क्यों कि महाराष्ट्र भी ताउते से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : facebook.com/sanjayraut.official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने इसके पीछे राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि इस राज्य की कमान उनके गृह राज्य गुजरात के विपरीत एक मजबूत मुख्यमंत्री के हाथों में है।
विज्ञापन
वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, 'आज प्रधानमंत्री मोदी जी दमन, दीव और गुजरात में चक्रवात ताउते से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। महाराष्ट्र में इससे प्रभावित कुछ इलाकों का क्यों नहीं कर रहे? क्या यह साफ-साफ भेदभाव नहीं है?'
विज्ञापन
राउत ने कहा, 'प्रधानमंत्री चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए महाराष्ट्र का हवाई सर्वेक्षण नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि राज्य के नेतृत्व की कमान (मुख्यमंत्री) उद्धव ठाकरे जैसे मजबूत और कुशल नेता संभाल रहे हैं जो सभी प्रकार की समस्याओं से निपटने में सक्षम हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री अपने राज्य का दौरा कर रहे हैं जहां एक कमजोर राज्य सरकार है और चक्रवात ने अधिकतम नुकसान पहुंचाया है।' राउत ने कहा कि चक्रवात ने महाराष्ट्र और गोवा में भी तबाही मचाई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे थे।
एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री चक्रवात के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे और बाद में उना, दीव, जाफराबाद और महुवा के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले। सर्वेक्षण के बाद, प्रधानमंत्री का अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक का कार्यक्रम था।
चक्रवाती तूफान ने गुजरात के तटीय क्षेत्रों में तबाही की छाप छोड़ी है। इसके चलते 12 जिलों में 45 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गुजरात में सोमवार देर रात दस्तक देने से पहले, चक्रवात ने महाराष्ट्र के कई इलाकों खासकर तटीय इलाकों में नुकसान पहुंचाया।