फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivraj singh Chouhan son Kartikeya engagement in Delhi, MP CM Mohan Yadav VD Sharma not present

MP NEWS: कृषि मंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय की दिल्ली में हुई सगाई, एमपी सीएम यादव, वीडी शर्मा नहीं थे मौजूद

Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो
डिजिटल ब्यूरो Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को दिल्ली के एक होटल में संपन्न हुई। इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य शामिल हुए।

विज्ञापन
Shivraj singh Chouhan son Kartikeya engagement in Delhi, MP CM Mohan Yadav VD Sharma not present
शिवराज के बेटे कार्तिकेय की हुई सगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की गुरुवार को दिल्ली के एक होटल में सगाई हुई। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक होटल में गुरुवार रात को सगाई का कार्यक्रम रखा था। इसमें दोनों परिवारों को मिलाकर 50-60 लोग ही शामिल हुए। सगाई में एंट्री भी बाकायदा मोबाइल पर प्राप्त निमंत्रण कार्ड के आधार पर ही हो रहा था। इस सगाई में दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस सगाई में मौजूद नहीं थे। सीएम यादव हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बाद चंडीगढ़ में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद वे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई रवाना हो गए।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार 17 अक्टूबर को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान, बेटे कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान-साधना सिंह चौहान ने दोनों बेटों की होने वाली शादी के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन


पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, प्रधानमंत्री मोदी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटो कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे प्रधानमंत्री हमें अपने अभिभावक और बड़े भाई लगे। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल है। प्रधानमंत्री से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले छोटे फिर बड़े बेटे का तय हुआ रिश्ता
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान-साधना सिंह चौहान के पहले छोटे बेटे कुणाल चौहान का रिश्ता तय हुआ था। इसके बाद बड़े बेटे कार्तिकेय रिश्ता तय हुआ है। कार्तिकेय सिंह चौहान की होने वाली पत्नी अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। छोटे बेटे कुणाल चौहान का रिश्ता भोपाल के जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से कुणाल का रिश्ता तय हुआ है। रिद्धि के पिता संदीप जैन हैं। कुणाल सिंह चौहान की सगाई 4 महीने पहले हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed