{"_id":"5c376368bdec2273724c332f","slug":"shivraj-chouhan-raman-singh-and-vasundhara-gets-new-responsibilities-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज, वसुंधरा, रमन को भाजपा में मिली नई जिम्मेदारी, शाह ने बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवराज, वसुंधरा, रमन को भाजपा में मिली नई जिम्मेदारी, शाह ने बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Thu, 10 Jan 2019 08:53 PM IST
Prateek Ranjan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prateek Ranjan
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh, vasundhara raje, raman singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महत्वपूर्ण राज्यों में भाजपा के चुनाव हारने के बाद तीनों राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों की राज्यों की राजनीति से छुट्टी कर दी गई है। शिवराज सिंह, रमनसिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को केंद्रीय टीम में उपाध्यक्ष बना दिया गया है। ये नियुक्तियां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में होने वाली बैठक के ठीक एक दिन पूर्व किया गया है। इसे पार्टी में दूसरी मजबूत लाइन तैयार करने की दृष्टि से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा ने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। तीनों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराज और रमन सिंह लगातार तीन बार मध्यप्रदेश के सीएम रहे। वहीं, वसुंधरा ने 2013 में राजस्थान सीएम पद की कमान संभाली थी। इस बार तीनों नेताओं ने अपनी कुर्सी कांग्रेस के हाथों गंवा दी।
चुनावी हार के बाद चर्चा थी कि तीनों नेताओं को केंद्रीय राजनीति में लाया जा सकता है। आज इस पर मुहर भी लग गई। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने तीनों नेताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
मध्य प्रदेश में गोपाल भार्गव को सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था तभी साफ हो गया था कि शिवराज को केंद्र की राजनीति में लाया जाएगा। हालांकि, चुनाव में हार के बाद वह कहते नजर आए थे कि मैं मध्य प्रदेश में ही रहूंगा। इसी तरह राजस्थान में वसुंधरा की जगह कैलाश मेघवाल को नेता विपक्ष बनाए जाने की चर्चा थी।
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan, Dr Raman Singh and Vasundhara Raje appointed national vice presidents of BJP. pic.twitter.com/i3ERqtzFbg
— ANI (@ANI) January 10, 2019विज्ञापन