कर्नाटक: पत्नी ने खर्चे के लिए पति से मांगे पैसे, तो गुस्साए पति ने वाट्सएप्प पर दिया तीन तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक व्यक्ति के ऊपर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पति दुबई में रहता है और उसने वहां से पत्नी को वाट्सएप्प पर तीन तलाक दे दिया।
Shivamogga: Woman claims that she was given triple talaq by her husband who stays in Dubai via WhatsApp voice message,says,"I don't accept this divorce. I have registered a case.I seek justice.Police said that they can't do anything as my husband stays in Dubai."#Karnataka (18/9) pic.twitter.com/mZzcLnvrTj
— ANI (@ANI) September 19, 2019विज्ञापन
पीड़िता आयशा और मुस्तफा की शादी 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद काम की तलाश में मुस्तफा दुबई चला गया और आयशा भारत में ही रही। बताया गया है कि जब आयशा गर्भवती हुई तो मुस्तफा ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया, लेकिन जब वह गर्भ धारण नहीं कर सकी, तो उसने एक लड़की को गोद ले लिया। आयशा का कहना है कि मुस्तफा ने जनवरी 2019 में उनसे मुलाकात की थी और वह उन दोनों के साथ मिलकर खुश था।
हाल ही में, जब आयशा ने उससे कुछ पैसे मांगे, तो गुस्से में मुस्तफा ने आयशा से कहा कि वह गोद ली हुई बेटी को छोड़ दे। इसके बाद मुस्तफा ने 28 अगस्त को व्हाट्सएप्प पर एक तीन तलाक का संदेश भेजा। मुस्तफा के इस कदम के बाद आयशा ने अब कानूनी सहारा लेने का फैसला किया है।
आयशा ने कहा कि मैं इस तलाक को स्वीकार नहीं करती हूं। मैंने एक मामला दर्ज किया है। मैंने न्याय की मांग की है। पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते क्योंकि मेरे पति दुबई में रहते हैं। पर मैं चाहती हूं कि मुझे न्याय मिले।
उसने थाने में मुस्तफा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तीन तलाक का नया कानून बनने के बाद से यह कर्नाटक में तीसरा ऐसा मामला है, जिसमें पति ने पत्नी को तीन तलाक दिया हो।