फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivaji statue collapse: Sculptor-contractor, consultant sent to police custody till Sep 10

Maharashtra: शिवाजी की मूर्ति गिरने के मामले में एक्शन, 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए ठेकेदार-सलाहकार

Thu, 05 Sep 2024 05:18 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 05 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में गिरफ्तार ठेकेदार और सलाहकार को कोर्ट ने 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में विपक्ष सत्ताधारी महायुति सरकार की जमकर आलोचना कर रहा है।

विज्ञापन
Shivaji statue collapse: Sculptor-contractor, consultant sent to police custody till Sep 10
शिवाजी की मूर्ति गिरने के मामले में एक्शन - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में गिरफ्तार मूर्ति के ठेकेदार जयदीप आप्टे और संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि चेतन पाटिल और जयदीप आप्टे को मालवन की एक अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मांगी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


कोल्हापुर और कल्याण से हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक शिवाजी की मूर्ति के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को 30 अगस्त को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था, जबकि ठेकेदार जयदीप आप्टे को घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के करीब 10 दिन बाद बुधवार रात ठाणे जिले के कल्याण से हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


'जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है आप्टे'
वहीं मामले में ठेकेदार जयदीप आप्टे के वकील गणेश सोवानी ने कहा कि मूर्तिकार ने बुधवार रात को आत्मसमर्पण करने का इरादा बनाया था और वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार थे। वहीं सुनवाई के दौरान सोवानी ने अदालत से कहा, वह प्रतिमा के डिजाइन और अन्य दस्तावेजों के बारे में सभी विवरण पुलिस को सौंपने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून के सामने सभी समान- सीएम शिंदे
वहीं इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाले जयदीप आप्टे की गिरफ्तारी पर कहा, मैंने पहले भी कहा था, कानून के सामने सभी समान हैं और उसे गिरफ्तार होना ही था, मामले की गहन जांच होगी। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं और जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। मामले का राजनीतिकरण बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।



भारतीय न्याय संहिता के तहत दोनों पर दर्ज है FIR 
सिंधुदुर्ग पुलिस ने पिछले महीने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में जयदीप आप्टे और चेतन पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की लापरवाही और अन्य अपराधों की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। ठाणे जिले के रहने वाले मूर्तिकार जयदीप आप्टे ने ही शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने का काम किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed