{"_id":"60201b791ee6e424186d65d5","slug":"shiv-sena-workers-allegedly-pour-black-ink-on-a-bjp-leader-and-forced-him-to-wear-a-saree-after-the-latter-criticised-cm-uddhav-thackeray-in-solapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता पर फेंकी स्याही, साड़ी पहनाने की भी कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता पर फेंकी स्याही, साड़ी पहनाने की भी कोशिश
Sun, 07 Feb 2021 10:34 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर फेंकी गई स्याही
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के सोलापुर में रविवार को एक शख्स को काली स्याही से नहलाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पीटा और कालिख पोत दी। सिर्फ यही नहीं शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को साड़ी पहनाकर बाजार में घुमाया। आरोपी को भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय नेता भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन