फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena will contest the elections in uttar pradesh on 100 seats says sanjay raut in his statement

एक दिन बाद शिवेसना का यू टर्न: यूपी में 403 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, अब 100 सीटों पर ही उतरेंगे उम्मीदवार

Sun, 12 Sep 2021 12:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 12:13 PM IST
सार

शिवसेना की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक में जहां यह फैसला लिया गया कि पार्टी यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं दूसरी ओर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि पार्टी 100 सीटों के आसपास ही चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
shiv sena will contest the elections in uttar pradesh on 100 seats says sanjay raut in his statement
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। लेकिन सीटों को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एक ओर जहां शिवसेना की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि पार्टी यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं दूसरी ओर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि पार्टी 100 सीटों के आसपास ही चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हम 100 के आस-पास सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। और गोवा में हम 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन



बीते शनिवार को पार्टी ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया था एलान
बता दें कि उत्तर प्रदेश शिवसेना प्रमुख ठाकुर सिंह ने शनिवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान राज्य सरकार ब्राह्मणों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है और महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है। ऐसे में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी  403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed