{"_id":"6530eb42bab8712ed006b565","slug":"shiv-sena-ubt-sanjay-raut-controversial-statement-compare-bjp-with-hamas-himanta-biswa-sarma-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamas: संजय राउत ने दिया विवादित बयान, हमास से की भाजपा की तुलना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hamas: संजय राउत ने दिया विवादित बयान, हमास से की भाजपा की तुलना
Thu, 19 Oct 2023 02:10 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:10 PM IST
सार
बीती 15 अक्तूबर को मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनसीपी मुखिया शरद पवार ने इस्राइल फलस्तीन विवाद पर कहा कि 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों की भूमिका फलस्तीन की मदद करने की रही।'
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल संजय राउत ने भाजपा की तुलना आतंकी संगठन हमास से की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के बयान की आलोचना करते हुए संजय राउत ने विवादित बयान दिया। बता दें कि हिमंता बिस्व सरमा ने कहा था कि 'शरद पवार, सुप्रिया सुले को हमास के लिए लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे।' सरमा के इस बयान पर कई नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
संजय राउत का विवादित बयान
हिमंता बिस्व सरमा के बयान को लेकर जब संजय राउत से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'जिस पार्टी (भाजपा) से वह ताल्लुक रखते हैं, वह हमास से कम नहीं है। यह केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है और विपक्ष को तबाह कर रही है। पहले उन्हें पढ़ना चाहिए और इतिहास को समझना चाहिए। वह (हिमंता बिस्व सरमा) भाजपा का हिस्सा हैं और उन्हें पता होना चाहिए कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का फलस्तीन-इस्राइल पर क्या स्टैंड था।'
क्या है पूरा विवाद
बता दें कि बीती 15 अक्तूबर को मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनसीपी मुखिया शरद पवार ने इस्राइल फलस्तीन विवाद पर कहा कि 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों की भूमिका फलस्तीन की मदद करने की रही। जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, अटल बिहारी वाजपेयी ने फलस्तीन की मदद की थी। पहली बार देश के प्रधानमंत्री ने इस्राइल की भूमिका का समर्थन किया है। एनसीपी का स्टैंड साफ है कि हम उन लोगों के साथ खड़े हैं, जिनकी जमीन है।' शरद पवार के इस बयान की भाजपा नेताओं ने खूब आलोचना की। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'शरद पवार, सुप्रिया सुले को हमास के साथ लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे।'
विज्ञापन
सुप्रिया सुले ने हिमंता बिस्व सरमा पर साधा निशाना
इस पर सुप्रिया सुले ने कहा कि 'मैं हैरान हूं कि हिमंता बिस्व सरमा का डीएनए और मेरा डीएनए एक जैसा है क्योंकि वह भी कांग्रेस में थे। इसलिए मुझमें और उनमें वहीं कांग्रेसी डीएनए है। भाजपा का महिलाओं के प्रति व्यवहार अनुचित रहा है लेकिन मुझे हिमंता बिस्व सरमा से बेहतर की उम्मीद थी।सुप्रिया सुले ने कहा कि कम समय में ही भाजपा ने हिमंता बिस्व सरमा पर गहरा प्रभाव डाला है। भाजपा आईटी सेल को पहले यह समझना चाहिए कि शरद पवार ने क्या कहा था। पहले उनका पूरा बयान सुनना चाहिए।'