फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut says ED is an extended branch of the BJP

Maharashtra: 'RSS के बाद सिर्फ ED पर विश्वास करती है भाजपा', प्रधानमंत्री मोदी पर भड़के संजय राउत

Tue, 06 Feb 2024 11:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि अजित पवार के बारे में तो खुद प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन ईडी वहां नहीं पहुंची। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut says ED is an extended branch of the BJP
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी भाजपा की एक्सटेंडेड ब्रांच है। आरएसएस के बाद भाजपा अगर किसी को मानती है तो वह ईडी को मानती है। यह सबको पता है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल का खेल ईडी ने किया है। अजित पवार के बारे में तो खुद प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन ईडी वहां नहीं पहुंची। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ महापौर चुनाव के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की 'लोकतंत्र की हत्या' वाली टिप्पणी पर कहा कि संज्ञान लेने से क्या होता है? महाराष्ट्र में भी संज्ञान लिया गया। लोकतंत्र की हत्या सबसे पहले महाराष्ट्र में हुई। सुप्रीम कोर्ट ने क्या किया? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सुना तक नहीं और गलत फैसला देकर एक असंवैधानिक सरकार की स्थापना की। अब देखते हैं कि सुप्रीम कोर्ट आगे क्या करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed