फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Statement on BJP Ahead Ayodhya Ram Mandir Inauguration, Lord Ram BJP Election Candidate

Maharashtra: 'केवल इतना बचा है कि भगवान राम उनके उम्मीदवार...', भाजपा पर उद्धव शिवसेना का हमला

Sat, 30 Dec 2023 11:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 11:15 AM IST
सार

Sanjay Raut on Bjp: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है। हमारे पास 18 सांसद थे, लेकिन कुछ चले गए और अब हमारे पास छह सांसद हैं।  

विज्ञापन
Sanjay Raut Statement on BJP Ahead Ayodhya Ram Mandir Inauguration, Lord Ram BJP Election Candidate
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भगवान राम के नाम पर जमकर राजनीति की जा रही है। अब सिर्फ इतना ही बचा है कि भाजपा जल्द एलान करेगी कि अयोध्या या किसी अन्य जगह से भगवान राम उनके उम्मीदवार होंगे।  

विज्ञापन


कभी कांग्रेस को जीरो नहीं कहा
राउत शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को शून्य कहने वाली बात पर भी सफाई दी। शिवसेना सांसद ने कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस को जीरो नहीं कहा था। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। 
विज्ञापन


महा विकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी
उन्होंने कहा, 'मैंने यह कहा था कि कांग्रेस को जीरो से शुरुआत करनी होगी, यह कभी नहीं कहा कि कांग्रेस शून्य है। महाराष्ट्र में फिलहाल कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है। हमारे पास 18 सांसद थे, लेकिन कुछ चले गए और अब हमारे पास छह सांसद हैं।  हमारा गठबंधन कांग्रेस के साथ है और महा विकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




हमारे पास छह सांसद है
शिवसेना एक सीट पर भी नहीं जीत सकती इस पर राउत ने कहा कि बयान आने दो। हमारे पास छह सांसद है और हमारी एक ताकत है। हम पुराना आंकड़ा जीत लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर रही बात नहीं जितने की, तो आप भी नहीं जीत पाओगे। आप मिलकर ही जीत पाओगे। आज के समय में कोई भी पार्टी नहीं है जो खुद के बलबुते पर जीत सके। भाजपा को जीतने के लिए ईवीएम की जरूरत है, वे भी अकेले नहीं जीत सकते। उनका गठबंधन ईवीएम के साथ है। तो हर किसी को किसी न किसी की जरूरत है। 

राजनीति की जा रही
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के अभिषेक समारोह के निमंत्रण पर संजय राउत ने कहा कि अब, केवल एक चीज बची है कि भाजपा घोषणा करेगी कि भगवान राम चुनाव के लिए उनके उम्मीदवार होंगे। भगवान राम के नाम पर इतनी राजनीति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed