फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut On seat-sharing in Maha Vikas Aghadi for Lok Sabha elections

Politics: 'मोदी कहीं से भी चुनाव लड़ें, लेकिन सामना हमसे ही होगा', सीट बंटवारों को लेकर बोले राउत

Sun, 10 Mar 2024 12:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि सीट शेयरिंग हो गई है। प्रकाश आंबेडकर और वंचित बहुजन आघाड़ी हमारे साथ है।
 

विज्ञापन
Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut On seat-sharing in Maha Vikas Aghadi for Lok Sabha elections
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने बचे हुए हैं। चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। सभी की निगाहें फिलहाल इसी पर हैं। सीट बंटवारे पर यूबीटी के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत का कहना है कि वंचित बहुजन आघाड़ी उनके साथ है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'सीट शेयरिंग हो गई है। यह प्रकाश आंबेडकर के साथ होगा। आंबेडकर और वंचित बहुजन आघाड़ी हमारे साथ है।'
विज्ञापन


वे बौखला गए
भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा, 'यह लोग महा विकास अघाड़ी से बहुत डरे हुए हैं। उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बहुत डरे हुए हैं। वे बौखला गए हैं। यहां 48 सीटें हैं। एमवीए 40 प्लस की तैयारी में है। हमारा मिशन सभी सीटों पर चुनाव लड़ना और जीतना है। देश की सत्ता में बदलाव की शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। इसलिए भाजपा चाहती है कि पीएम मोदी नागपुर या पुणे से चुनाव लड़ें। दूसरा कारण यह है कि इस तरीके से वे नितिन गडकरी को टिकट भी नहीं दे सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मोदी कहीं से भी चुनाव लड़ें, लेकिन सामना हमसे ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed