फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT morcha against irregularities Mumbai civic body July 1 Uddhav Shinde replies with dacoits barb

Maharashtra: BMC में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करेगा उद्धव गुट; CM शिंदे ने दिया डकैतों वाले तंज का जवाब

Tue, 20 Jun 2023 07:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Jun 2023 07:21 PM IST
सार

Maharashtra: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे ठाकरे ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों की गैर-मौजूदगी में उनसे (भाजपा-शिवसेना सरकार पर) सवाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में चुनाव का सामना करने का साहस नहीं है। 

विज्ञापन
Shiv Sena UBT morcha against irregularities Mumbai civic body July 1 Uddhav Shinde replies with dacoits barb
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) मुंबई नगर निगम के कामकाज में अनियमितताओं के खिलाफ एक जुलाई को निगम के बाहर मोर्चा निकालेगी। शिवसेना (यूबीटी) धड़े के प्रमुख ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुंबई में जनता के पैसे की डकैती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जी-20 और सड़क पक्कीकरण जैसे आयोजनों के नाम पर धन खर्च किया जाता है। उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनसे सवाल करने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिंदे ने किया पलटवार
वहीं, मुख्यमंत्री शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा कि डकैतों को डकैती के बारे में बात करना शोभा नहीं देता और दावा किया कि वे (शिवसेना-यूबीटी) एसआईटी की वजह से डरे हुए हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। शिंदे ने सोमवार को मुंबई नगर निकाय के विभिन्न कार्यों में 12,024 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा-शिवसेना से कोई सवाल करने वाला नहीं'
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे ठाकरे ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों की गैर-मौजूदगी में उनसे (भाजपा-शिवसेना सरकार पर) सवाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में चुनाव का सामना करने का साहस नहीं है। 

विज्ञापन

उद्धव ने भ्रष्टाचार के आरोपों को किया खारिज
ठाकरे ने बीएमसी में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया और कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू होने के बावजूद सभी ठेके निविदा प्रक्रिया के माध्यम से दिए गए थे। भारत के सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी का नेतृत्व 1997 से 2022 तक शिवसेना (अविभाजित) कर रही थी।
 

सावधि जमा बढ़कर हुई 92 हजार करोड़ रुपये: उद्धव ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि जब शिवसेना ने 1997 में सत्ता संभाली थी तब बीएमसी का राजस्व घाटे में था लेकिन अगले 25 साल में उसकी सावधि जमा (एफडी) बढ़कर 92,000 करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन एफडी से करीब 7,000-9,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं जो मुंबई के खजाने को खाली करने और दिल्ली के सामने भीख मांगने की चाल है। 
 

अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा निकालेगी शिवसेना (यूबीटी)
उन्होंने कहा, मुंबई बिना किसी संरक्षक के रह गई है और लूट जारी है। किसी को बीएमसी पर सवाल उठाना होगा क्योंकि यह लोगों का पैसा है। शिवसेना (यूबीटी) बीएमसी में अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा निकालेगी।' उन्होंने कहा कि उनके बेटे आदित्य समेत शिवसेना के नेता मोर्चा का नेतृत्व करेंगे। बीएमसी वर्तमान में एक प्रशासक के अधीन है और इसके पार्षदों का कार्यकाल पिछले साल की शुरुआत में समाप्त हो गया था।

समान नागरिक संहिता पर उद्धव ने कही यह बात
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने समान नागरिक संहिता समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हम यूसीसी का समर्थन करते हैं, लेकिन जो लोग इसे ला रहे हैं उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि इससे केवल मुसलमानों को परेशानी होगी, बल्कि इससे हिंदुओं को भी परेशानी होगी और कई सवाल उठेंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक गोवध पर प्रतिबंध लगाएं क्योंकि गोहत्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर खुद कहते थे कि अगर राज्य में गायों की कमी होगी तो हम उनका आयात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed