फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena symbol row Amit Shah hails EC decision attacks Uddhav Thackeray Maharashtra News Updates

Shiv Sena Symbol Row: अमित शाह ने चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत, बोले- दूध का दूध पानी का पानी हो गया

Sun, 19 Feb 2023 01:47 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 19 Feb 2023 01:47 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना और धनुष बाण दोनों मिल गए। जो लोग झूठ के आधार पर हुंकार भरते थे उन लोगों को आज मालूम पड़ गया है कि सत्य किसके साथ है?

विज्ञापन
Shiv Sena symbol row Amit Shah hails EC decision attacks Uddhav Thackeray Maharashtra News Updates
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असली शिवसेना विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल सत्यमेव जयते शब्द चरितार्थ हो गया। चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना और धनुष बाण दोनों मिल गए। जो लोग झूठ का सहारा लेकर चिल्ला रहे थे, आज उन्हें पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आज पुणे के कार्यकर्ताओं को एक संकल्प करके जाना है कि महाराष्ट्र की सभी सीटें शिवसेना और भाजपा के खाते में आएंगे।

विज्ञापन


अमित शाह ने कार्यक्रम में पुस्तक 'मोदी @20' के मराठी संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। उन्होंने दोहराया कि 2019 के विधानसभा चुनावों के पहले मुख्यमंत्री पद साझा करने पर कोई सहमति नहीं हुई थी। बता दें, 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। इसमें दावा किया गया था कि भाजपा ने उसके साथ सीएम का पद साझा करने का वादा किया था। 
विज्ञापन


पीएम ने देश को सुरक्षित बनाया, अब समृद्ध बनाने की बारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की राजनीति में आना महज संयोग नहीं है। पीएम मोदी ने भारत को सुरक्षित बनाया है और अब देश को समृद्ध बनाने की बारी है। विश्व में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर अब हम पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा, अगर पीएम मोदी के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में सफल 20 साल को समझना है तो उससे पहले की 30 साल की उनकी तपस्या को समझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब वे एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने कभी सरपंच तक का चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने लोगों को साथ लेकर चलने की कला सिद्धहस्त की, समस्याओं को सुनने का धैर्य प्राप्त किया, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता उनके दिल और कार्यपद्धति का हिस्सा बन चुकी थी और भारत माता की सेवा के लिए जीना उनका एकमात्र उद्देश्य था।  

पॉलिसी पैरालिसिस से ग्रस्त थी पिछली सरकार  
शाह ने कहा, 2004 से 2014 की पिछली सरकार के शासन में हर मंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था, लेकिन कोई भी मंत्री प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानता था। पॉलिसी पैरालिसिस हो चुका था। आए दिन सीमापार से आतंकी आकर हमारे जवानों को मार जाते थे। 12 लाख करोड़ के घपले, महिलाएं और देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। विदेशों में देश का सम्मान नहीं था, लेकिन दिल्ली में किसी के माथे पर शिकन तक नहीं आती थी। ऐसे में नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा हुई और चुनाव एक लहर में बदल गया और देखते देखते हमारी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ।
 

शाह ने ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा
केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा भी की। इसके बाद उन्होंने बीमार चल रहे भाजपा सांसद गिरीश बापट से पुणे के महात्मा फुले संग्रहालय में मुलाकात की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed