फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Shinde ministers skip Maharashtra cabinet meeting

महाराष्ट्र: भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी की खबरें! कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए शिंदे खेमे के मंत्री

Tue, 18 Nov 2025 05:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 05:19 PM IST
सार

 महाराष्ट्र में निकाय चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ सरकार में शामिल शिवसेना के अधिकतर मंत्री मंगलवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद दोनों दलों के बीच तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं।
 

विज्ञापन
Shiv Sena Shinde ministers skip Maharashtra cabinet meeting
सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनावों से पहले महायुति के अंदर कलह की खबरें सामने आ रही है। महायुति सरकार के अधिकांश शिवसे के खेमें के मंत्री मंगलवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक से दूर रहे। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय (सचिवालय) में हुई कैबिनेट बैठक में केवल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे। हालांकि भाजपा ने गठबंधन में किसी भी तरह के मतभेद होने की खबरों का खंडन किया है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि शिवसेना खेमे के मंत्री इसलिए दूर रहे ताकि वे भाजपा को संदेश दे सकें कि जैसा हो रहा है, वह स्वीकार नहीं किया जाएगा। दरअसल दोनों दलों के बीच की रार बीएमसी चुनाव से पहले शुरू हुई है। डोंबिवली में कई शिवसैनिक हाल ही भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसे लेकर शिवसेना में नाराजगी है। सूत्रों ने बताया, कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना से भाजपा में शामिल हुए एक नेता भी इस विरोध का एक मुख्य कारण हो सकता है।
विज्ञापन


शिवसेना को फडणवीस की दो टूक
इसके अलावा इस पूरे प्रकरण को लेकर शिवसेना के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके कक्ष में मुलाकात की और डोंबिवली के घटनाक्रम पर अपनी नाराजगी जताई,इस पर फडणवीस ने कहा कि पड़ोसी उल्हासनगर में भाजपा सदस्यों को सबसे पहले शिवसेना ने ही अपने पाले में शामिल किया था। मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर शिवसेना नेताओं से कहा कि जब उनकी पार्टी अन्य सहयोगियों के सदस्यों को अपने पाले में लेती है, तो भाजपा द्वारा ऐसा करने पर उन्हें शिकायत नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi Blast Case: कांग्रेस नेता का विवादास्पद बयान- चुनाव के समय दिल्ली धमाके जैसी घटना क्यों? BJP का पलटवार

फडणवीस ने कथित तौर पर शिवसेना नेताओं से कहा कि अब से गठबंधन साझेदारों को एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं को शामिल नहीं करना चाहिए। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना के अलावा अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। हालांकि महायुति में तनाव की खबरों का भाजपा की ओर से खंडन किया गया है। 

शिवसेना मंत्रियों की अनुपस्थिति पर अजित पवार बोले- किसी असंतोष का अहसास नहीं हुआ 
वहीं इस मामले पर सत्तारूढ़ राकांपा के प्रमुख और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उन्हें बैठक के दौरान किसी असंतोष का अहसास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कल्याण-डोंबिवली में हाल ही में शिवसेना से भाजपा में शामिल हुए लोगों ने इस मुद्दे को तूल दिया है। उन्हें लगता है कि शिवसेना के मंत्रियों की अनुपस्थिति 2 दिसंबर को होने वाले नगर परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के कारण है।


पवार ने कहा,  एनसीपी के मकरंद पाटिल (कैबिनेट बैठक में) अनुपस्थित थे। हमारे हसन मुश्रीफ भी जल्दी चले गए। अगर मुझे शिवसेना के मंत्रियों की नाराजगी के बारे में पता होता, तो मैं एकनाथ शिंदे से इस बारे में पूछता,लेकिन मुझे किसी तरह की नाराजगी का एहसास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सभी दलों को अपना दायरा बढ़ाने और अपना जनाधार बढ़ाने का अधिकार है।
जब चुनाव नज़दीक होते हैं, तो ऐसा अधिक होता है। 

तीनों दल मिलकर लड़ेगे निकाय चुनाव- बावनकुले
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कहा कि महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा, शिवसेना और राकांपा राज्य में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव मिलकर लड़ेंगे। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए, बावनकुले ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य बीएमसी चुनावों में दो-तिहाई वार्ड और 51 प्रतिशत वोट हासिल करना है। भाजपा नेता ने कहा कि मुंबई नगर निगम चुनावों में, महायुति मिलकर चुनाव लड़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed