{"_id":"5fae80ac8ebc3e9be418dafc","slug":"shiv-sena-sharp-response-to-amruta-fadnavis-tweet-regarding-bihar-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृता फडणवीस के 'शव सेना' वाले बयान पर शिव सेना की तीखी प्रतिक्रिया, दी हिदायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमृता फडणवीस के 'शव सेना' वाले बयान पर शिव सेना की तीखी प्रतिक्रिया, दी हिदायत
Fri, 13 Nov 2020 06:20 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 13 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
शिव सेना और अमृता फडणवीस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर पलटवार करते हुए उन्हें हिदायत दी है। शिवसेना ने अपने खिलाफ अमृता की आलोचनात्मक टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि वर्णमाला का हर अक्षर महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
दरअसल, बृहस्पतिवार को अमृता फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी के बिहार विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष करते हुए इसे 'शव सेना' कहा था। अमृता के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी का नेतृत्व करने वाली शिव सेना ने कहा कि उन्हें अपने नाम में वर्णमाला के महत्व को महसूस करना चाहिए। शिवसेना ने कहा कि अपने नाम में वर्णमाला 'ए' को मराठी (मराठी में मृत) अवस्था में न जाने दें। अपने नाम अमृता में 'ए' के महत्व का एहसास करें।
विज्ञापन
शिवसेना प्रवक्ता और विधान परिषद में डिप्टी चेयरपर्सन नीलम गोरहे ने कहा, 'दिवाली के शुभ अवसर के दौरान अपने दिमाग में बुरे विचार मत लाओ।' गोरहे ने कहा कि आपको शिवसेना के नामों को पुकारने से कोई लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन
पेशे से बैंकर अमृता फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'वास्तव में क्या चल रहा है? शिवसेना ने बिहार में अपने ही सहयोगी (कांग्रेस) की हत्या कर दी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे महाराष्ट्र को कहां ले जा रहे हैं, लेकिन बिहार को सही जगह पर लाने के लिए धन्यवाद।'
बता दें कि महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टी शिव सेना ने भी बिहार चुनाव में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे बुरी तरह हार मिली। कई जगहों पर तो उसके उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई।