फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena says When will acche din of Lord Rama come, Ram temple issue is another 'Jumla' of BJP

भगवान राम के अच्छे दिन कब आएंगे, भाजपा के लिए एक और 'जुमला' बना राम मंदिर मुद्दा: शिवसेना

Thu, 20 Dec 2018 02:31 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Dec 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena says When will acche din of Lord Rama come, Ram temple issue is another 'Jumla' of BJP
नरेंद्र मोदी-उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने अयोध्या मुद्दे को लेकर गुरुवार को एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना का कहना है कि विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण भाजपा के लिए एक और 'जुमला' बन गया है। शिवसेना ने आगामी लोकसभा को लेकर कहा कि राम मंदिर मुद्दा ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कारण बनेगा। 
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा कि हाल में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी भाजपा जागी नहीं है। पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ (आरएसएस) सरसंघचालक मोहन भागवत ने भगवद गीता के उपदेशों के संदर्भ में जो कुछ भी कहा, पार्टी उससे सीख लेने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन

'कुंभकर्ण की नींद सोई है भाजपा'

शिवसेना ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा के अंदर भी दबाव है। उसने पूछा, लेकिन भगवान राम के लिए 'अच्छे दिन' कब आएंगे। 

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा, "श्री (मोहन) भागवत ने भगवद गीता का हवाला देते हुए कहा, 'जो मैं करता हूं वही अच्छा। मैंने किया, मैंने किया, मैंने किया, ऐसा अहंकार करनेवाले किस काम के?' उन्होंने भाजपा के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत दिया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में छपे संपादकीय में कहा, "लेकिन इसका क्या फायदा? यह सरकार तो तीन राज्यों में मिली हार के बावजूद कुंभकर्ण की तरह नींद से उठने को तैयार नहीं है।" 

भाजपा हाल में तीन अहम राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में कांग्रेस के हाथों परास्त हुई है।

शिवसेना ने कहा कि पूरा देश मंदिर निर्माण चाहता है। यही वजह है कि 2014 में भाजपा को वोट मिला। पार्टी ने कहा, "हालांकि ऐसा लगता है कि यह मुद्दा भी पार्टी के लिए एक और 'जुमला' बन गया है। इसकी 'सत्ता से वापसी' की यात्रा अब शुरू हो गयी है।" 

'भगवान राम के लिए 'अच्छे दिन' कब आएंगे'

भाजपा पर तंज कसते हुए संपादकीय में लिखा गया है, "भगवान राम के अच्छे दिन कब आएंगे, जो 25 बरस से खुले तंबू में रह रहे हैं जबकि सत्ता पर बैठे लोग अपनी कुर्सियां गर्म कर रहे हैं।"


हालांकि बुधवार को एक निजी चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "अगर सुप्रीम कोर्ट बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में हर दिन सुनवाई करे तो फैसला आने में 10 दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed