{"_id":"60be96568ebc3e7a8b5dd4db","slug":"shiv-sena-says-twitter-remained-the-soul-of-bjp-became-a-burden-for-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना का तंज: भाजपा की आत्मा रहा ट्विटर, मोदी सरकार के लिए बना बोझ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना का तंज: भाजपा की आत्मा रहा ट्विटर, मोदी सरकार के लिए बना बोझ
Tue, 08 Jun 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:27 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और मीडिया प्लेटफार्मों के बीच जारी विवाद में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए भाजपा पर तंज कसा है। शिवसेना ने कहा, जो ट्विटर कभी भाजपा की आत्मा थी, वह आज मोदी सरकार के लिए बोझ बन गई है। अब सरकार इसे देश से बाहर फेंकना चाहती है।
विज्ञापन
शिवसेना ने सामना में ट्विटर सेना में भगदड़ शीर्षक से प्रकाशित संपादकीय में लिखा है कि देश के सभी मीडिया प्रचार-प्रसार माध्यम आज मोदी सरकार के पूर्ण नियंत्रण में आ गए हैं लेकिन ट्विटर जैसे माध्यम निरंकुश हैं। मोदी सरकार की इस चेतावनी को भी ट्विटर सुनने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में बीते कुछ वर्षो में कीचड़ उछालने और चरित्र हनन की मुहिम चलाई जा रही है। 2014 में ही भाजपा ने इसमें निपुणता हासिल कर ली थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी आदि नेताओं के खिलाफ भाजपा की साइबर फौज ने चरित्र हनन की मुहिम चलाई।
विज्ञापन
अब भाजपा विरोधियों ने भी उसके झूठे प्रचार का जवाब देना शुरू कर दिया है। इससे अब ट्विटर के रणक्षेत्र से भाजपा व उसकी सरकार को पीछे हटना पड़ रहा है और उनकी ट्विटर सेना में भी भगदड़ मच गई है।