फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena pioneer of Hindutva politics, BJP ran away after Babri demolition: Sanjay Raut

शिवसेना हिंदुत्व की झंडाबरदार: सांसद संजय राउत का दावा, बोले- बाबरी विध्वंस के बाद भाग गई थी भाजपा

Wed, 15 Dec 2021 08:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 15 Dec 2021 08:06 PM IST
सार

राउत ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने यह सुनिश्चित किया था कि हिंदू धर्म के नाम पर अपना वोट डालें। हिंदुत्व के प्रति उनकी पार्टी की वचनबद्धता राजनीति या चुनाव तक सीमित नहीं है।

विज्ञापन
Shiv Sena pioneer of Hindutva politics, BJP ran away after Babri demolition: Sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी बनकर उभरी शिवसेना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू व हिंदुत्व को लेकर छेड़ी गई बहस को आगे बढ़ाया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को दावा किया उनकी पार्टी हिंदुत्व की अग्रदूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबरी विध्वंस के बाद भाजपा भाग गई थी। 

विज्ञापन


राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने यह सुनिश्चित किया था कि हिंदू धर्म के नाम पर अपना वोट डालें। शिवसेना की पूर्व सहयोगी भाजपा पर तंज करते हुए राउत ने कहा कि हिंदुत्व के प्रति उनकी पार्टी की वचनबद्धता राजनीति या चुनाव तक सीमित नहीं है। वह लोगों को भोजन, कपड़े और आसरा सुनिश्चित करती है। 
विज्ञापन


बालासाहब को ढांचा गिराने वाले शिवसैनिकों पर गर्व था
शिवसेना सांसद ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में जब बाबरी ढांचा गिराया जा रहा था, तब हिंदुत्व के वोट बैंक के समर्थक भाग गए थे। उस वक्त शिव सैनिक और बालासाहेब ठाकरे हिंदुओं के पक्ष में खड़े थे, उन्हें शिव सैनिकों पर गर्व था जिन्होंने बाबरी ढांचे को गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल ने कहा था- हिंदू वोट बैंक बनाने वाले शिवाजी पहले व्यक्ति
राउत ने यह बात महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के  दावे के जवाब में कही। पाटिल ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू वोट बैंक बनाने वाले पहले व्यक्ति थे। राउत ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि छत्रपति शिवाजी ने पहला हिंदू वोट बैंक बनाया या नहीं, लेकिन उन्होंने देश में पहला हिंदवी स्वराज स्थापित किया।' राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की शिक्षा पर अमल बालासाहेब ठाकरे ने और इससे पहले वीर सावरकर ने महाराष्ट्र और देश भर में किया था।

प्रमोद महाजन को याद कर कही यह बात
राउत ने दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि बालासाहेब ठाकरे ने ही यह सुनिश्चित किया था कि देश के हिंदू हिंदू के रूप में अपना वोट डालें। राउत ने अयोध्या में विध्वंस के बाद हुए महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बालासाहेब ने पहली बार कहा था कि देश में एक हिंदू वोट बैंक मौजूद है, वह हिंदू धर्म के नाम पर अपना वोट दें। तब शिवसेना के विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था, जब इन विधायकों ने दावा किया था कि उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव जीता है। राउत ने कहा कि हमने इस निलंबन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। मुझे याद नहीं है कि इस तरह की कार्रवाई का सामना कर रहे किसी भाजपा विधायक ने किया हो।

हिंदुत्व हमें डरना नहीं सिखाता
शिवसेना नेता ने कहा कि हमारा हिंदुत्व हमें डरना नहीं सिखाता। हम मजबूती से खड़े हैं, हम लड़ते हैं और हम जीतते हैं। हमारा हिंदुत्व सिर्फ राजनीति और चुनाव के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मंदिरों तक सीमित नहीं है।राउत की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व की राजनीति की निंदा करने के कुछ दिनों बाद आई है। राहुल ने कहा था कि हिंदुत्ववादियों को सत्ता की लालसा है और वे इसे किसी भी कीमत पर चाहते हैं।


भाजपा बोली- शिवाजी के विचार को पार्टी ने बढ़ाया
वहींं, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और संत-महंतों ने 'हिंदू वोट बैंक' विकसित किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के अन्य नेता इसे शीर्ष पर लेकर गए। पाटिल के इस बयान पर शिवसेना ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed