फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena NCP Coalition govt will tension to BJP in Bihar, Bengal and delhi assembly elections

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी की सरकार बढ़ाएगी झारखंड, बिहार और दिल्ली में भाजपा की टेंशन

Mon, 11 Nov 2019 06:44 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 Nov 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena NCP Coalition govt will tension to BJP in Bihar, Bengal and delhi assembly elections
uddhav thackeray, sharad pawar
शिवसेना-एनसीपी की महाराष्ट्र में सरकार अन्य राज्यों में भाजपा का टेंशन बढ़ाएगी। लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पार्टी का बोझ पुत्र चिराग के कंधे पर डाल दिया है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले चिराग ने भाजपा से अंगुली टेढ़ी करके काफी कुछ लिया था। सूत्र बताते हैं कि महाराष्ट्र की सत्ता दौड़ में पिछड़ने के बाद चिराग फिर खुश हैं।
विज्ञापन


कुछ यही स्थिति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी है। पश्चिम बंगाल भाजपा के एक उपाध्यक्ष का मानना है कि शिवसेना के बिछड़ने और महाराष्ट्र में सरकार न बनने का राजनीतिक नुकसान होगा। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) को भी इसी तरह के अवसर का इंतजार है। जद(यू) के कोटे से बिहार सरकार में मंत्री का कहना है कि पटना में बाढ़ के बाद से ही भाजपा दबाव बनाकर चल रही है। लेकिन महाराष्ट्र में चुनाव बाद की स्थितियों से भाजपा के तेवर ढीले पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


वैसे भी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना अपरहैंड बनाए रखना चाहते हैं। भाजपा के नेता भी दबी जुबान से मान रहे हैं शिवसेना के एनडीए छोड़ने का कुछ तो नुकसान होगा। कांग्रेस के नेता आरपीएन सिंह और वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय का मानना है कि महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना की सरकार बनने का असर विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इससे विपक्ष के नेताओं, कार्यकर्ताओं के उत्साह को बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed