{"_id":"5cecf842bdec22071212dd4f","slug":"shiv-sena-mps-will-take-oath-in-marathi-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठी भाषा में शपथ लेंगे शिवसेना के सांसद, 18 सीटों पर दर्ज की थी जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मराठी भाषा में शपथ लेंगे शिवसेना के सांसद, 18 सीटों पर दर्ज की थी जीत
Tue, 28 May 2019 02:28 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 28 May 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद मराठी में शपथ ग्रहण करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन में शिवसेना ने 48 सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भातपा ने 23 सीट जीती हैं।
विज्ञापन
कल्याण से शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोमवार रात को कहा, सांसदों ने शपथ लेने के लिए अपनी पसंद की भाषा चुनी है। हम मराठी भाषा एवं अपनी मातृभूमि पर गर्व करते हैं। और तो और शिवसेना का उदय ही मराठी भाषा को बचाने एवं बढ़ावा देने के लिए हुआ था। इसलिए हमारे सारे सांसद मराठी में शपथ लेंगे।
विज्ञापन
भाजपानीत एनडीए अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है जो इस साल अक्टूबर में होने वाले हैं। शिवसेना एनडीए की पुरानी घटक है। बता दें कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन