लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Sanjay Raut targeted over governor BS Koshyari Shivaji Maharaj remark

Maharashtra: संजय राउत का राज्यपाल पर निशाना, कहा- राहुल गांधी पर फेंके गए जूते जमा कर राजभवन भेज देना चाहिए

एएनआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Nov 2022 12:45 AM IST
सार

राज्यपाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी विवाद में घसीटा। उन्होंने उनसे यह सवाल किया कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट और भाजपा किसे 'पुराने आदर्श' कहेंगे।

संजय राउत (फाइल फोटो)।
संजय राउत (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान देने के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत ने शनिवार को राज्यपाल पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की है। सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल (बीएस कोश्यारी) को क्या हो गया है? आज उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया। वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा और मनसे उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इन विरोध-प्रदर्शनों के दौरान फेंके गए जूते को इकट्ठा किया जाना चाहिए और इसे अब राजभवन भेज देना चाहिए। बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि शिवाजी पुराने हो गए हैं, नितिन गडकरी आज के नए आदर्श हैं।



क्या कहा था राज्यपाल ने?
औरंगाबाद में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में शनिवार को एक समारोह को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि "अगर कोई पूछता है कि आपका आदर्श कौन है? तो आपको इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ये आपको यहीं महाराष्ट्र में मिल जाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब एक पुराने आदर्श बन गए हैं, आपको नए आदर्श बाबासाहेब आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी (केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री) तक यहीं मिल सकते हैं।"


राज्यपाल के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी विवाद में घसीटा। उन्होंने उनसे यह सवाल किया कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट और भाजपा किसे 'पुराने आदर्श' कहेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राउत ने कहा कि "शिवाजी महाराज अब एक पुराने आइकन बन गए हैं। राज्यपाल, शिंदे गुट और भाजपा बताएं कि अगला पुराना आइकन कौन होगा?" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;