फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Sanjay Raut says there can be no opposition front without Congress after meeting Rahul Gandhi

संजय राउत बोले: कांग्रेस के बिना विपक्ष का मोर्चा संभव नहीं, तीन-तीन मोर्चों की जरूरत आखिर किसलिए

Tue, 07 Dec 2021 10:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 07 Dec 2021 10:28 PM IST
सार

शिवसेना सांसद संजय राउत और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक के बाद राउत ने कांग्रेस को विपक्ष का अनिवार्य हिस्सा बताया। वहीं, इस बैठक के बाद शिवसेना के यूपीए में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर उन्होंने फिलहाल कोई जवाब देने से इनकार कर दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... 

विज्ञापन
Shiv Sena MP Sanjay Raut says there can be no opposition front without Congress after meeting Rahul Gandhi
संजय राउत - फोटो : facebook/sanjayraut.official

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक के बाद राउत ने कहा कि कांग्रेस के बिना विपक्ष का मोर्चा संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नया गठबंधन बनता भी हो तो वह कांग्रेस ने नेतृत्व में काम करेगा। 

विज्ञापन


'तीसरे मोर्चे की कोई आवश्यकता नहीं है, कांग्रेस के साथ कई पार्टियां हैं'
इसके साथ ही राउत ने यह कहते हुए तीसरे मोर्चे की आवश्यकता को खारिज कर दिया कि कांग्रेस के साथ कई पार्टियां हैं। उन्होंने सवाल उठाया, 'तीन-तीन मोर्चों की जरूरत आखिर किसलिए है? इतने मोर्चों का क्या किया जाएगा? इस तरह से हम जनता के सामने भाजपा का विकल्प नहीं दे पाएंगे।'
विज्ञापन


शिवसेना के यूपीए में शामिल होने की संभावना के सवाल पर कही ये बात
इस सवाल पर कि क्या शिवसेना यूपीए में शामिल होगी, राउत ने कहा कि यह एक लंबी बैठक थी, मैं पहले उद्धव ठाकरे से मिलूंगा और फिर हम इस बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा,विपक्षी दलों की एक बैठक करने की कोशिश हो रही है। मैंने राहुल गांधी से इसे लेकर पहल करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राहुल गांधी से मिले संजय राउत कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

कुछ दिन पहले एनसीपी प्रमुख से मिली थीं ममता बनर्जी

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की गठबंधन सरकार है। राहुल गांधी और संजय राउत की यह बैठक बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी और एनसीपी के प्रमुख शरद पवार की मुंबई में हुई मुलाकात के कुछ दिन बात हुई है।

इस बैठक में ममता बनर्जी की एक टिप्पणी पर खासा विवाद हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में कोई यूपीए नहीं बची है। उनके इस बयान ने इन अटकलों को खूब हवा दी कि ममता बनर्जी देश में ऐसा विपक्ष तैयार करने की कोशिश कर रही हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी की कोई भूमिका नहीं होगी। 

नवाब मलिक ने कहा- केवल एक विपक्षी मोर्चा होगा

वहीं, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि केवल एक विपक्षी मोर्चा होगा। हम (राकांपा) चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ खड़े हों। अगर शिवसेना और कांग्रेस एक साथ आ सकते हैं तो हमारे नेता उन्हें (सभी विपक्षी दलों को) साथ ला सकते हैं। हम यूपी में समाजवादी पार्टी का समर्थन करते हैं।  

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दिल्ली में कहा कि मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed