{"_id":"5fdfd6c19bc93972cd161ccf","slug":"shiv-sena-mp-sanjay-raut-raised-questions-on-the-central-vista-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन पर चर्चा से बचने के लिए रद्द किया गया संसद का शीत सत्र: राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान आंदोलन पर चर्चा से बचने के लिए रद्द किया गया संसद का शीत सत्र: राउत
Mon, 21 Dec 2020 04:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Dec 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन पर चर्चा से बचने के लिए संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने का फैसला किया।
विज्ञापन
राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक लेख ‘रोकटोक’ में सेंट्रल विस्टा परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने की जरूरत पर सवाल उठाते हुए कहा, नए संसद भवन की जरूरत ही क्या है, जब पीएम मोदी चर्चा कराने और सत्र बुलाने के इच्छुक ही नहीं हैं।
विज्ञापन
राउत ने लिखा, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े हैं। संसद का शीतकालीन सत्र सिर्फ इसलिए रद्द किया गया ताकि दिल्ली के पास चल रहे किसान आंदोलन पर कोई चर्चा न हो।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने 10 दिसंबर को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी और इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर करार दिया। राउत ने कहा, मौजूदा संसद भवन ठीक है और अगले 50 से 75 साल तक अच्छी तरह से काम चल सकता है।