फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad finally regrets assaulting Air India officer

एयर इंडिया ने प्रेस कांफ्रेंस में दी सफाई, क्यों हटाना पड़ा सांसद गायकवाड़ से बैन

Sat, 08 Apr 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 08 Apr 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad finally regrets assaulting Air India officer
सांसद रविंद्र गायकवाड़

शिवसेना के चप्पलबाज सांसद रवींद्र गायकवाड़ को एयर इंडिया से राहत मिल गई है। एयर इंडिया कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बाद गायकवाड़ पर लगाए गए बैन को एयर इंडिया ने शुक्रवार को हटा लिया है। एयर इंडिया ने यह बैन तब हटाया जब नागर विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया को बैन हटाने के लिए चिट्ठी लिखी। 

विज्ञापन


एयर इंडिया ने कहा है कि गायकवाड़ ने 6 अप्रैल को  नागरिक उड्डयन मंत्री को एक पत्र लिखा था,जिसमें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खेद व्यक्त किया है। वहीं, एयर इंडिया के अनुसार गायकवाड़ ने अच्छे व्यवहार का वादा किया है। साथ ही एयर इंडिया ने कहा,'भविष्य में अनियंत्रित यात्रियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए डीजीसीए द्वारा सीएआर (सिविल एविऐशन रिक्वायरमेंट) में संशोधन किया जा रहा है।' 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, गायकवाड़ से एयर इंडिया के बैन हटाने के बाद प्राइवेट एयरलाइंस भी गायकवाड़ से बैन हटा सकती हैं।


गायकवाड़ से बैन हटाए जाने पर शिवसेना के नेता अरविंद सावंत ने कहा कि जिस घटना का अंत अच्छा हुआ तो सब अच्छा। प्यार से नहीं हुआ तो थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एयर इंडिया ने शिवसेना के एमपी रविंद्र गायकवाड़ के दिल्ली-मुंबई और मुंबई-दिल्ली के 17 अप्रैल और 24 अप्रैल के टिकट फिर से रद्द कर दिया था। हालांकि शिवसेना के चप्पलबाज सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने अपने किए व्यवहार पर शर्मिंदगी जता ली थी। गुरूवार को उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर उनसे एयर इंडिया द्वारा उनपर लगाया गया प्रतिबंध हटाने के लिए कहा था। 

आपको बता दें कि गायकवाड़ ने एयर इंडिया के 60 वर्षीय कर्मचारी को अपनी सैंडल से मारा था और उसे प्लेन से धक्का देने की कोशिश की थी। सांसद की इस हरकत के बाद उनकी हर जगह आलोचना हो रही है। एयर इंडिया ने भी एयर इंडिया से उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे उन्हें ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है।  

गायकवाड़ ने नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर इस मामले में खेद प्रकट किया था। पत्र में सांसद ने लिखा था कि मैं 23 मार्च 2017 को एयर इंडिया फ्लाइट ए-852 सीट नंबर 1-एफ को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर शर्मिंदा हूं। उस समय जो स्थिति पैदा हुई वैसा करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। चल रही जांच से इस घटना के पूरे मसले का पता चलेगा। भविष्य में ऐसी घटना का संदर्भ दोबारा नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा था कि एयर इंडिया के बैन की वजह से मैं अपना कर्तव्य पूरा नहीं कर पा रहा हूं। इस वजह से मैं गुजारिश करता हूं कि मुझ पर लगा प्रतिबंध हटा लें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed