फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Shiv Sena MLA Pratap Sarnaik appeared before ED in money laundering case in Mumbai

मुंबई: धनशोधन मामले में ईडी के सामने पेश हुए शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक

Fri, 11 Dec 2020 04:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 11 Dec 2020 04:38 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena MLA Pratap Sarnaik appeared before ED in money laundering case in Mumbai
शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक - फोटो : Facebook/Pratap Sarnaik

महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक धनशोधन के एक मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। सरनाईक (56) बल्लार्ड एस्टेट इलाके में एजेंसी के कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। यह मामला सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी ‘टॉप्स सिक्योरिटी ग्रुप’ उसके प्रमोटरों और अन्य के खिलाफ जांच से जुड़ा है।

विज्ञापन


इन पर मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के लिए कंपनी के सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने में वित्तीय अनियमितताएं करने का आरोप है। ईडी ने इस मामले में ‘टॉप्स ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक एम. शशिधरन और सरनाईक के कथित सहयोगी अमित चंदोले को गिरफ्तार किया है। सरनाईक को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने आदेश दिया है कि जांच एजेंसी सरनाईक के खिलाफ पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत बलपूर्वक कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed