{"_id":"5e13c1098ebc3e8807104523","slug":"shiv-sena-mla-dilip-lande-tore-an-official-list-during-meeting-over-andheri-kurla-road-widening-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठी की जगह अंग्रेजी में लिखी देख गुस्साए शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने सूची फाड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मराठी की जगह अंग्रेजी में लिखी देख गुस्साए शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने सूची फाड़ी
Tue, 07 Jan 2020 04:51 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 Jan 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे ने मराठी की जगह इंग्लिश में लिखी एक आधिकारिक सूची को गुस्से में फाड़ दिया। घटना उस वक्त हुई जब मुंबई के चांदीवली से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे बीएमसी के उपायुक्त तथा नगर निकाय के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अंधेरी-कुर्ला सड़क से जुड़े काम पर चर्चा चल रही थी। इसी संबंध में जब उन्हें नामों की एक सूची सौंपी गईं तो उन्होंने यह कहते हुए सूची फाड़ दी कि इसमें नाम अंग्रेजी में लिखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि सूची मराठी भाषा में तैयार क्यों नहीं की गई जबकि रोज के कामकाज में मराठी भाषा के इस्तेमाल का नियम है।
विज्ञापन
उन्होंने कागज के टुकड़े अधिकारियों की ओर फेंक दिए। अधिकारी ने बताया कि विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मराठी को उत्कृष्ठ भाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बीएमसी के अधिकारी भाषा का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन