फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MLA demanded merger of PMC Bank

शिवसेना विधायक ने पीएमसी बैंक के विलय की मांग की, कहा- इससे जमाकर्ताओं को मिलेगी राहत

Sat, 21 Dec 2019 02:37 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 21 Dec 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena MLA demanded merger of PMC Bank
ravindra waikar - फोटो : social media

शिवसेना नेता रवींद्र वायकर ने परेशानियों से घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक का किसी अन्य बैंक के साथ विलय करने की शनिवार को मांग की ताकि उसके जमाकर्ताओं को राहत मिल सकें।

विज्ञापन


नागपुर स्थित महाराष्ट्र विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए वायकर ने दावा किया कि इस साल सितंबर में जब से पीएमसी बैंक घोटाले का पता चला है तब से अब तक बैंक के 19 जमाकर्ताओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के गलत कामों का असर पीएमसी बैंक के अन्य असली ग्राहकों पर नहीं पड़ना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बैंक का किसी अन्य बैंक के साथ विलय करने की संभावना के मामले पर विचार करने का अनुरोध करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में विधान भवन के परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए वायकर ने कहा कि जब पीएमसी बैंक घोटाला सामने आया था तब मैंने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) से इस मामले पर विचार करने का अनुरोध किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक पत्र लिखा था।


पीएमसी बैंक घोटाला तब सामने आया जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पाया कि बैंक ने लगभग दिवालिए हो चुके हाउसिंग डेवलेपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) को दिए 4,355 करोड़ रुपये अधिक का कर्ज छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी खाते बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed