{"_id":"629c40eba8a702091f1edf51","slug":"shiv-sena-leader-sanjay-raut-targeted-central-government-on-target-killing-of-kashmiri-pandits-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Raut: 'कश्मीर फिर जल रहा है' संजय राउत ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- सरकार फिल्म के प्रमोशन में लगी है ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Raut: 'कश्मीर फिर जल रहा है' संजय राउत ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- सरकार फिल्म के प्रमोशन में लगी है
Sun, 05 Jun 2022 11:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:06 AM IST
सार
शिवसेना नेता ने कहा, कश्मीर की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है। कश्मीरी पंडित और हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम भाई जो देश की सुरक्षा का काम करते हैं उनकी भी हत्या हो रही है और सरकार फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है।
विज्ञापन
संजय राउत(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में बढ़ रही टार्गेट किलिंग और एक के बाद एक हिंदुओं की निर्मम हत्या ने कश्मीरी पंडितों के सामने एक बार फिर पलायन के दंश को ताजा कर दिया है। वहां लगातार प्रदर्शन चल रहा है और मजबूरन कश्मीरी हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा, कश्मीर एक बार फिर जल रहा है और हमारी सरकार फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है।
विज्ञापन
नियंत्रण से बाहर हु्ई स्थिति
शिवसेना नेता ने कहा, कश्मीर की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है। कश्मीरी पंडित और हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम भाई जो देश की सुरक्षा का काम करते हैं उनकी भी हत्या हो रही है। कश्मीर के हजारों पंडित अब घाटी छोड़कर अपने ही देश में निर्वासित हो रहे हैं, लेकिन सरकार क्या कर रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र सरकार कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन को लेकर चिंतित है। हमारी सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ रहेगी और उनकी हर तरह से मदद करेगी।
15 जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे
राउत ने कहा, मैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे आज अयोध्या जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा, इस यात्रा के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।