फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader Sanjay Raut says Central agencies are troubling our party leaders in Mumbai

संजय राउत का आरोप: शिवसेना नेताओं को परेशान कर रही हैं केंद्रीय एजेंसियां, बनाया जा रहा है दबाव

Tue, 15 Feb 2022 06:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Feb 2022 06:20 PM IST
सार

शिवसेना के फायर ब्रांड नेता संजय राउत ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल हमारे नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut says Central agencies are troubling our party leaders in Mumbai
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां हमारी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही हैं। इन एजेंसियों का इस्तेमाल करने हमारे नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। राउत ने कहा कि कुछ भाजपा नेता कह रहे हैं कि महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार 10 मार्च को गिर जाएगी। ये सभी अफवाहें तब से शुरू हुई हैं जब से मैंने वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


संजय राउत ने आगे कहा कि ठाकरे परिवार पर अलीबाग में 19 बंगले बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। मैं सभी पत्रकारों को इन बंगलों पर पिकनिक के लिए ले जाऊंगा, अगर वहां पर बंगले नहीं मिले तो जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं उन्हें उनकी सही जगह दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना किसी से डरती नहीं है। जो लोग इस समय हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं उनसे साल 2024 के बाद निपटा जाएगा।
विज्ञापन


राउत ने कहा कि भाजपा के किरीट सोमैया और उनके बेटे को पीएमसी बैंक घोटाले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। निकॉन इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी किसकी है? पीएमसी मामले के आरोपी राकेश वाधवान और सोमैया के बेटे इस कंपनी में भागीदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना नेता ने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार मजबूती से बनी रहेगी। मैंने अमित शाह को फोन किया था और उनसे पूछा था कि क्या मुझसे कोई शत्रुता है। मैंने उनसे कहा कि अगर मुझसे कोई समस्या है तो मुझे गिरफ्तार करिए मेरे मित्रों और परिजनों को परेशान मत करिए। ईडी मेरे घर आ सकती है और मुझे गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed