{"_id":"5f9b9d888ab2b8551d7c909e","slug":"shiv-sena-leader-sanjay-raut-munger-firing-incident-is-an-attack-on-hindutva","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने मुंगेर गोलीकांड को बताया हिंदुत्व पर हमला, राउत बोले- ..तो कुछ लोग कहते राष्ट्रपति शासन लगाओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने मुंगेर गोलीकांड को बताया हिंदुत्व पर हमला, राउत बोले- ..तो कुछ लोग कहते राष्ट्रपति शासन लगाओ
Fri, 30 Oct 2020 10:33 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
बिहार चुनाव के बीच मुंगेर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर विपक्ष हमलावर है। शिवसेना ने इस घटना को हिंदुत्व पर हमला बताया है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने मुंगेर गोलीकांड को लेकर कहा कि अगर ऐसी घटना दूसरे राज्य में होती तो अब तक भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगती।
विज्ञापन
संजय राउत ने कहा, मुंगेर गोलीबारी की घटना हिंदुत्व पर हमला है। यदि ऐसी घटना महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती थी, तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करते थे। तो, बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता अब सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं?
विज्ञापन
Munger firing incident is an attack on Hindutva. If such an incident were to happen in Maharashtra, West Bengal or Rajasthan, governors & BJP leaders would have demanded President's rule. So, why is Bihar governor & BJP leaders not raising questions?: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/OJjdSjzk32
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 30, 2020
गौरतलब है कि बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को फिर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने कई पुलिस वाहन फूंक दिए। एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर व आवास पर भी पथराव किया गया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया।
घटना को लेकर बिहार चुनाव आयोग के सीईओ ने ट्वीट कर बताया कि मुंगेर की एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा, 'मुंगेर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने एसपी और डीएम मुंगेर को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। आयोग ने श्री असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।'