फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv sena leader sanjay raut met NCP chief Sharad Pawar at his residence

एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे शिवसेना नेता संजय राउत

Thu, 31 Oct 2019 09:02 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Thu, 31 Oct 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Shiv sena leader sanjay raut met NCP chief Sharad Pawar at his residence
संजय राउत - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान में पल-पल नए मोड़ आ रहे हैं। ताजा घटना में शिवसेना नेता संजय राउत गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। 

विज्ञापन

 

संजय राउत का कहना है कि वह शरद पवार को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति पर भी बातचीत हुई। शिवसेना महाराष्ट्र में 50-50 सरकार पर अड़ी हुई है, जिसे भाजपा मानने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आईं। पिछली बार की तुलना में भाजपा को 17 सीटों का नुकसान हुआ है। दोनों दलों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए एनसीपी की भूमिका बड़ी हो गई। कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी शिवसेना को समर्थन देने की बात कही है। 

शरद पवार के प्रचार के दम पर इस बार एनसीपी ने पिछली बार से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया और 54 सीटें अपने नाम कीं। जबकि पिछली बार उसे 41 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। अगर शिवसेना को भाजपा से अलग रहकर सरकार बनानी है, तो उसे एनसीपी और कांग्रेस दोनों का हाथ थामना होगा। 


इससे पहले गुरुवार को शिवसेना की बैठक में एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विधायक आदित्य ठाकरे कई विधायकों संग राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed