एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे शिवसेना नेता संजय राउत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान में पल-पल नए मोड़ आ रहे हैं। ताजा घटना में शिवसेना नेता संजय राउत गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।
Sanjay Raut, Shiv Sena: Met Nationalist Congress Party (NCP) chief Sharad Pawar at his residence today. I had come to wish him on the occasion of Diwali. We also discussed the politics in Maharashtra. (file pic) pic.twitter.com/AUuxC5WIRu
— ANI (@ANI) October 31, 2019विज्ञापन
संजय राउत का कहना है कि वह शरद पवार को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति पर भी बातचीत हुई। शिवसेना महाराष्ट्र में 50-50 सरकार पर अड़ी हुई है, जिसे भाजपा मानने को तैयार नहीं है।
इस बार चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आईं। पिछली बार की तुलना में भाजपा को 17 सीटों का नुकसान हुआ है। दोनों दलों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए एनसीपी की भूमिका बड़ी हो गई। कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी शिवसेना को समर्थन देने की बात कही है।
शरद पवार के प्रचार के दम पर इस बार एनसीपी ने पिछली बार से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया और 54 सीटें अपने नाम कीं। जबकि पिछली बार उसे 41 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। अगर शिवसेना को भाजपा से अलग रहकर सरकार बनानी है, तो उसे एनसीपी और कांग्रेस दोनों का हाथ थामना होगा।
इससे पहले गुरुवार को शिवसेना की बैठक में एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विधायक आदित्य ठाकरे कई विधायकों संग राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे।