फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader Manisha Kayande on Raj Thackeray and Uddhav Thackeray meeting

Maharashtra: शिवसेना नेता बोलीं, बीएमसी चुनाव तक साफ हो जाएगा राज और उद्धव ठाकरे साथ आएंगे या नहीं

Sun, 27 Jul 2025 08:33 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 08:33 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे बंधुओं की नजदीकी लगातार बढ़ रही है। इसकी बानगी रविवार को एक बार फिर देखने को मिली जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देने मातोश्री पहुंचे।

विज्ञापन
Shiv Sena leader Manisha Kayande on Raj Thackeray and Uddhav Thackeray meeting
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की ओर से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के 65वें जन्मदिन पर उनसे मुलाकात करने पर प्रदेश की सियासत एक बार फिर तेज हो गई है।  शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि बीएमसी चुनाव तक साफ हो पाएगा कि दोनों की मुलाकात के क्या मायने हैं।

विज्ञापन


रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी तर्क दिया कि वे दोनों भाई हैं; अब कई वर्षों के बाद मिले हैं, तो स्वाभाविक है कई बार मिलेंगे। उनकी मुलाकात पर इतनी चर्चा का कोई मतलब नहीं क्योंकि यह न तो राष्ट्रीय और न ही महाराष्ट्र स्तर का विषय है।
विज्ञापन


दोनों भाइयों के साथ आने पर उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को हमने देखा कि एक मंच पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आए। राज ठाकरे के लिए उस दिन मराठी भाषा मुद्दा था। वहीं, उद्धव ठाकरे के लिए बीएमसी चुनाव मुद्दा था। अभी तक राज ठाकरे ने संकेत नहीं दिया है कि वह साथ जाएंगे। भविष्य में कब क्या होगा, किसी को कुछ भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बीएमसी चुनाव में वक्त साफ होगी तस्वीर'
उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनाव में वक्त है; धीरे-धीरे सारी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन किसके साथ जा रहा है। मैं बीएमसी चुनाव के लिए एक बात स्पष्ट कर दूं कि महायुति में शामिल तीनों राजनीतिक दल साथ में चुनाव लड़ने वाले हैं।


ये भी पढ़ें: Uddhav-Raj Thackeray Meeting: 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई

एकनाथ शिंदे की महायुति में अनबन की खबरों को उन्होंने अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि यहां सबकुछ ठीक है। मराठी भाषा पर उन्होंने कहा कि यहां कुछ लोगों के लिए यह मुद्दा राजनीतिक स्टंट होगा, लेकिन हमने कभी इसे राजनीतिक स्टंट नहीं माना है। हमारे नेता ने तो मराठी भाषा को महाराष्ट्र में राज्य भाषा का दर्जा दिलाने की वकालत की। वहीं एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर उन्होंने कहा कि अभी यह देखना होगा कि दोनों टीमों के बीच मैच कहां पर आयोजित किया जा रहा है। वक्त आने पर इस पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed