{"_id":"5f770a9b8ebc3e9bdc31a020","slug":"shiv-sena-leader-deepak-maratkar-hacked-to-death-in-pune-three-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः पुणे में तेजधार हथियार से शिवसेना नेता की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः पुणे में तेजधार हथियार से शिवसेना नेता की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
Fri, 02 Oct 2020 04:40 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा शिवसेना के स्थानीय नेता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नेता की पहचान दीपक मारटकर के रूप में हुई है जो कि शिवसेना की युवा शाखा के एक पदाधिकारी थे और पूर्व पार्टी पार्षद विजय मारटकर के पुत्र थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की आधी रात को करीब 12:30 बजे दीपक शहर के बुधवर पेठ इलाके में अपने दोस्त के साथ घुम रहे थे और इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने इनपर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में लगभग एक दर्जन लोग शामिल थे।
विज्ञापन