फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader claims 5 MLAs and 2 MPs from Uddhav group to join CM Shinde led faction

Maharashtra: दशहरे पर ठाकरे गुट को लग सकता है झटका, दो सांसद और पांच विधायक शिंदे वाले धड़े में होंगे शामिल!

Wed, 05 Oct 2022 04:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Oct 2022 04:57 PM IST
सार

शिवसेना के लोकसभा सांसद कृपाल तुमाने बुधवार दावा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के दो सांसद और पांच विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाले धड़े में शामिल होंगे। तुमाने ने कहा कि ये सांसद और विधायक शाम को शिंदे की दशहरा रैली में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Shiv Sena leader claims 5 MLAs and 2 MPs from Uddhav group to join CM Shinde led faction
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra

विस्तार

शिवसेना के लोकसभा सांसद कृपाल तुमाने बुधवार दावा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के दो सांसद और पांच विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाले धड़े में शामिल होंगे। तुमाने ने कहा कि ये सांसद और विधायक शाम को शिंदे की दशहरा रैली में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


शिंदे गुट के सांसद तुमाने ने एक न्यूज चैनल से कहा कि पार्टी में दो सांसद मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र से शामिल होंगे। ये आप शाम को देखेंगे। रामटेक से सांसद तुमाने ने दावा किया कि शिंदे गुट की विचारधारा को मानने वाले खुद फोन कर इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में शिंदे गुट में मुख्यमंत्री सहित 40 विधायक और 12 लोकसभा सदस्य शामिल हैं। ठाकरे गुट के पास 15 विधायक और 6 लोकसभा सदस्य हैं। इस साल जून में विभाजन से पहले शिवसेना के पास महाराष्ट्र में 18 और दादरा और नागर हवेल से एक लोकसभा सदस्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे के नेतृत्व वाला समूह आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स के एमएणआरडीए मैदना में दशहरा रैली आयोजित करेगा। वहीं मध्य मुंबई के दादर के शिवाजी पार्टी में ठाकरे गुट अपनी रैली आयोजित करेगा।  


इस साल जून के माह में एकनाथ शिंदे के साथ 39 अन्य विधायकों ने शिवसेना के खिलाफ विद्रोह किया था, जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।   इसके बाद 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed