फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader Bhavana Gawali close aide Saeed Khan will presented in court by ED

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: शिवसेना नेता भावना गवली के करीबी सईद खान आज कोर्ट में होगा पेश, ईडी पूछताछ के लिए मांग सकती है रिमांड

Tue, 28 Sep 2021 10:59 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 10:59 AM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता भावना गवली की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय आज गवली के करीबी सईद खान को कोर्ट में पेश करेगा। गवली पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। 

विज्ञापन
Shiv Sena leader Bhavana Gawali  close aide Saeed Khan will presented in court by ED
सईद खान, भावना गवली का करीबी - फोटो : ANI

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता भावना गवली के करीबी सईद खान को प्रवर्तन निदेशालय आज कोर्ट में पेश करेगा। ईडी ने सईद खान को सोमवार को गिरफ्तार किया था। ईडी का दावा है कि सईद खान इस मामले में बहुत राज उगल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी पूछताछ के लिए कोर्ट से सईद खान की रिमांड भी मांग सकती है। हालांकि, ईडी के अधिकारियों की ओर से अभी इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि ईडी सईद खान से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। 
विज्ञापन



गौरतलब है कि पिछले महीने महाराष्ट्र के यवतमाल- वाशिम से शिवसेना की सांसद भावना गवली के पांच ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था। इस दौरान कई कागजात और दस्तावेज जब्त किए गए थे। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ईडी से भावना गवली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।  
विज्ञापन


भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर ईडी की कार्रवाई
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि भावना गवली ने बैंकों और अन्य संस्थानों से 100 करोड़ रुपये लिए और उनका अवैध इस्तेमाल किया। भावना गवली ने 55 करोड़ के कारखाने की खरीद 25 लाख में की। किरीट सोमैया ने सीबीआई सहित अन्य संस्थाओं से भावना गवली के अवैध कारोबार की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed