फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena lands only heavy industries again in modi cabinet miffed with BJP after JDU

मोदी कैबिनेट 2.0 में केवल एक मंत्री पद, जदयू के बाद अब शिवसेना भी भाजपा से हुई नाराज

Sat, 01 Jun 2019 09:35 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
shiv sena lands only heavy industries again in modi cabinet miffed with BJP after JDU
Narendra modi, Amit shah and Uddhav Thakre(File Photo) - फोटो : PTI

प्रचंड बहुमत के साथ जीती भाजपा की अगुवाई में तय हुई 'मोदी कैबिनेट' के शपथग्रहण से पहले अचानक जदयू ने केंद्र सरकार में शामिल होने से किनारा कर लिया था। कारण- गठबंधन में सहयोगी पार्टियों के लिए कैबिनेट का फॉर्मूला। इसके तहत सहयोगी पार्टियों को केवल एक मंत्रालय दिया जाना तय था। इस फॉर्मूले से नाराज होने वाली एनडीए की सहयोगी पार्टियों में जदयू के बाद दूसरा नाम 'शिवसेना' का है।

विज्ञापन

 
कैबिनेट में केवल एक मंत्रालय मिलने के कारण शिवसेना, भाजपा से नाराज बताई जा रही है। दो या तीन मंत्रालय की उम्मीद कर रही शिवसेना को केवल एक मंत्रालय मिला और मिला भी तो कम महत्व वाला। पिछली सरकार में शिवसेना से अनंत गीते कैबिनेट में शामिल थे, लेकिन इस बार वह चुनाव हार गए। इस बार मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। विभागों के बंटवारे के बाद उन्हें भारी उद्योग मंत्रालय मिला। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक ही मंत्री पद मिलने से नीतीश कुमार नाराज, सरकार में नहीं शामिल होगी जदयू

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर शिवसेना ने इशारों में भाजपा से नाराजगी भी जाहिर की है। स्थानीय खबरों के अनुसार, शिवसेना की नाराजगी इस बात को लेकर है कि भाजपा ने अपनी सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी को तवज्जो नहीं दिया। शिवसेना संचार, स्वास्थ्य या रेलवे जैसे किसी अहम मंत्रालय की भी उम्मीद कर रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 


मीडिया से बातचीत करते हुए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि विभागों का बंटवारा प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है, ऐसे में हमने कोई मांग नहीं रखी थी। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली में थे और वह इस बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस बारे में संदेश भेजा गया है।

21 साल में पांचवीं बार यही मंत्रालय

shiv sena lands only heavy industries again in modi cabinet miffed with BJP after JDU
उद्धव ठाकरे- नरेंद्र मोदी(File Photo)

शिवसेना को पिछले 21 साल में पांचवीं बार भारी उद्योग मंत्रालय मिला है। सबसे पहले बालासाहेब विखे पाटिल को साल 1998 में यह मंत्रालय मिला था। फिर 1999 में मनोहर जोशी को 2004 में सुबोध मोहिते को और 2014 में अनंत गीते को भारी उद्योग मंत्री ही बनाया गया। अनंत गीते इस बार के लोकसभा चुनाव में एनसीपी के सुनील तटकरे से हार गए। इसके बाद सावंत को जगह दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed