{"_id":"5ba094a2867a55013856a16d","slug":"shiv-sena-increased-the-post-of-sanjay-raut-by-electing-him-head-of-parliamentary-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने बढ़ाया संजय राउत का कद, बने संसदीय दल के नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने बढ़ाया संजय राउत का कद, बने संसदीय दल के नेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
संजय राउत
शिवसेना ने पार्टी में सांसद संजय राउत का कद बढ़ाते हुए उन्हें संसदीय दल का प्रमुख नियुक्त कर दिया है। इस फैसले के बाद राउत शिवसेना के राज्यसभा और लोकसभा के संसदीय दलों के नेता बन गए हैं। उन्हें चंद्रकांत खेरे की जगह पर संसदीय दल का नेता बनाया गया है। इस बदलाव के बारे में पार्टी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
इस पत्र में बताया गया है कि राज्यसभा सांसद संजय राउत को शिवसेना के संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है। अभी तक संसद के दोनों सदनों में शिवसेना के अलग-अलग नेता संसदीय दलों के नेता थे। लेकिन अब दोनों सदनों के लिए एक ही नेता की नियुक्ति कर दी गई है। कुछ दिनों पहले हुए भारत बंद को लेकर राउत ने कहा था कि भारत बंद से दूर रहना हमारा निजी फैसला था इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं थी।
विज्ञापन
राउत ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के उस दावे को खारिज कर दिया था जिसमें कहा गया था कि पार्टी ने शिवसेना से पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी बंद से दूर रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा था, ‘भाजपा के किसी नेता ने शिवसेना से बंद से दूर रहने के लिए नहीं कहा है। यह हमारा अपना निर्णय है।’
विज्ञापन
इससे पहले पालघर लोकसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा को अपनी पार्टी का सबसे बड़ा राजनीतिक शत्रु करार दिया था। उन्होंने कहा था कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों को नहीं चाहता है। लेकिन कांग्रेस या जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा को स्वीकार कर सकता है।
Shiv Sena president Uddhav Thackeray in a letter to Lok Sabha speaker Sumitra Mahajan states, 'Sanjay Raut (Rajya Sabha MP) has been appointed as Shiv Sena parliamentary party leader for both Houses of the Parliament.'
— ANI (@ANI) September 18, 2018