फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Raged Over JP Nadda Curse Reminded Narendra Modi of Balasaheb Thackeray Kindness News in Hindi

Shivsena Vs BJP: नड्डा के 'श्राप' पर शिवसेना का वार, एक अच्छा इंसान भी बर्बाद हो गया

Thu, 04 Aug 2022 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Aug 2022 08:49 AM IST
सार

शिवसेना ने भाजपा पर वार करते हुए कहा, शिवसेना को खत्म करने निकले जेपी नड्डा किस हवा में हैं? इसी शिवेसना ने भाजपा को 25 सालों तक अपने कंधे पर घुमाया। हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब के नाम पर ही आज महाराष्ट्र में तर गए।

विज्ञापन
Shiv Sena Raged Over JP Nadda Curse Reminded Narendra Modi of Balasaheb Thackeray Kindness News in Hindi
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना की सियासत में कड़वाहट बढ़ती ही जा रही है। पहले भाजपा के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे की ऐतिहासिक बगावत और फिर शिवसेना सांसद संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई। इन दोनों मामलों के बाद भाजपा अध्यक्ष जेड्डी नड्डा के एक बयान ने आग में घी का काम किया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, शिवसेना समेत क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी और देश में केवल भाजपा ही रहेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन



अब जेपी नड्डा के इस बयान पर शिवसेना भड़क गई है। अपने मुखपत्र 'सामना' के माध्यम से शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोला है और नड्डा के बयान को अहंकार और घमंड से भरा हुआ बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालासाहेब के नाम पर आप तर गए 
सामना में शिवसेना ने भाजपा पर वार करते हुए कहा, शिवसेना को खत्म करने निकले जेपी नड्डा किस हवा में हैं? इसी शिवेसना ने भाजपा को 25 सालों तक अपने कंधे पर घुमाया। हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब के नाम पर ही आज महाराष्ट्र में तर गए। जब पूरा विश्व मोदी के विरोध में खड़ा हुआ था तब हिंदुत्व के लिए एकमात्र बालासाहेब ठाकरे ही मोदी का बचाव कर रहे थे। शिवसेना ने कहा, नड्डा तानाशाही की भाषा बाले रहे हैं, यह भाषा परिवारवाद से भी भयंकर है। 

लोगों का मन कब बदल जाए भरोसा नहीं 
शिवसेना ने कहा, किसी समय कांग्रेस को भी लगता था कि देश में केवल हम ही रहेंगे। लेकिन आज क्या स्थिति है? कांग्रेस को पराजित करके जनता पार्टी सत्ता में आई। आज जनता पार्टी कहां है? भाजपा भी सूखे पत्तों की तरह उड़ गई थी। आज भाजपा मोदी के नेतृत्व में मजबूत स्थिति में है। लेकिन राजनीति में इतना चंचल कुछ नहीं होता। लोगों का मन कब बदल जाए, उसका भरोसा नहीं। भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। इसका मतलब मुकाबले में कोई नहीं बचा और क्षेत्रीय पार्टियों का पतन हो गया, ऐसा नहीं है। पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत स्थिति में हैं। सभी आपके पीछे गिड़गिड़ाते हुए नहीं जाएंगे। पंजाब और दिल्ली में ‘आप’ की सत्ता है। आम आदमी पार्टी अब नड्डा के हिमाचल में घुस गई है। इसलिए हिमाचल में नड्डा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 


कौवे खत्म होंगे, गाय रहेंगी 
शिवसेना ने सामना में लिखा, मराठी में एक कहावत है कि कौवे के श्राप से गाय नहीं मरती! नड्डा साहब को इस कहावत का अर्थ समझाना चाहिए। इसलिए कौओं के श्राप से प्रादेशिक पार्टियों की गायें नहीं मरेंगी। इसके विपरीत गौवंश बढ़ता ही जाएगा। शिवसेना तो बाघ है। इसलिए बाघ की छलांग झेलना आपके बस का नहीं है। 

एक अच्छा इंसान बर्बाद हो गया 
शिवसेना ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरों की तुलना में अच्छे व्यक्ति हैं, ऐसी एक धारणा थी।  लेकिन आखिर में नड्डा भी सब घोड़े बारह टके के हिसाब से बोलने लगे हैं। जिस छत्रछाया में घूम रहे हैं, उसे देखते हुए उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है? एक अच्छा इंसान भी बर्बाद हो गया, इसका दुख अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed