फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv sena hits Kanagana Ranaut for comparing mumbai with PoK and centre for giving her security

'सामना' में कंगना पर भड़की शिवसेना, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

Wed, 09 Sep 2020 08:59 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 09 Sep 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Shiv sena hits Kanagana Ranaut for comparing mumbai with PoK and centre for giving her security
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग जारी है। शिवसेना के मुखपत्र सामना ने एक बार फिर कंगना रनौत पर निशाना साधा है। सामना ने कंगना के बयान को मुंबा देवी से जोड़ दिया है। एक आलेख में लिखा गया है कि मुंबई मुंबा देवी का ही प्रसाद है, इसी मुंबई के लिए 106 मराठी लोगों ने अपना बलिदान दिया था।

विज्ञापन



इसके अलावा सामना ने लिखा है कि हिंदुत्व और संस्कृत का धर्म और 106 शहीदों के त्याग का अपमान किया गया और ऐसा अपमान करके छत्रपति शिवराज के महाराष्ट्र पर नशे की पिचकारी फेंकने वाले व्यक्ति को केंद्र सरकार विशेष सुरक्षा की पालकी का सम्मान दे रही है, राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने के लिए देशद्रोही पत्रकार और सुपारीबाज कलाकारों के राजद्रोह का समर्थन करना भी 'हरामखोरी' ही है।
विज्ञापन


सामना में मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने पर शिवसेना ने इसे बिगड़ी हुई मानसिकता का लक्षण बताया है। सांसद संजय राउत ने लिखा कि मुंबई किसकी है ये सवाल ही कोई ना पूछे. मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और देश के सबसे बड़े लेन-देन का केंद्र भी है। इसी मुंबई के लिए 106 मराठी लोगों ने अपना बलिदान दिया था, मुंबई पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की है और पूरे हिंदुस्तान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सांसद संजय राउत ने कंगना को मिली वाई प्लस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र की 11 करोड़ मराठी जनता और मुंबई का अपमान मतलब देशद्रोह जैसा अपराध लगता है, लेकिन जब ऐसा अपराध करने वाले लोगों के साथ राष्ट्रभक्त मोदी सरकार का गृह मंत्रालय सुरक्षा कवच देकर खड़ा होता है, तब हमारे 106 शहीद स्वर्ग में आंसू बहा रहे होंगे।

इसी लेख में सामना में लिखा गया कि अहमदाबाद,गुरूग्राम, लखनऊ, वाराणसी, रांची, हैदराबाद, बंगलुरु और भोपाल जैसे शहरों के बारे में अगर कोई अपमानजनक बयान देता तो क्या केंद्र सरकार उसे इस तरह वाई प्लस की सुरक्षा देती? बता दें कि आज कंगना रनौत को मुंबई जाना है लेकिन किसी कारण उनकी यह यात्रा टल सकती है।


मंगलवार को कंगना की कोरोना रिपोर्ट इनकनक्लूसिव आई है यानि उनका दोबारा टेस्ट लिया गया है और आज दोपहर तक उनकी रिपोर्ट सामने आ जाएगी। हालांकि कंगना की बहन रंगोली और सहायक रिजवान सईद की कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed