फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena fighting those who plan to divide India by causing riots in name of Hanuman Chalisa says sanjay Raut

हनुमान चालीसा पर तकरार: अश्विनी चौबे पर संजय राउत का पलटवार, योगी के बयान पर कह दी ये बड़ी बात

Sat, 30 Apr 2022 03:09 PM IST
दीपक चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Apr 2022 03:09 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हनुमान दलित हैं और उनकी पूजा करने की जरूरत नहीं, ऐसा योगी जी का वक्तव्य था, तो फिर आप कब से बजरंग बली के प्रेमी बन गए? 

विज्ञापन
Shiv Sena fighting those who plan to divide India by causing riots in name of Hanuman Chalisa says sanjay Raut
संजय राउत का भाजपा पर निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनुमान चालीसा का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर भाजपा और शिवसेना में जबरदस्त घमासान छिड़ा हुआ है। शनिवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि आप इस मुद्दे पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और हम आपस में लड़ रेह हैं ये देखकर बालासाहेब ठाकरे जरूर खुश होंगे। 

विज्ञापन


राउत बोले- देश को बांटने की कोशिश
संजय राउत यहीं नहीं थमे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का हवाला देते हुए अश्विनी कुमार चौबे को बड़ी नसीहत दे डाली। राउत ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हनुमान दलित हैं और उनकी पूजा करने की जरूरत नहीं, ऐसा योगी जी का वक्तव्य था, तो फिर आप कब से बजरंग बली के प्रेमी बन गए? शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी उन लोगों के खिलाफ लड़ रही है, जो हनुमान चालीसा के नाम पर दंगे कराकर देश को बांटने की योजना बना रहे हैं और पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे इस तरह के प्रयासों का विरोध करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से खुश होते। 
विज्ञापन


अश्विनी चौबे ने दिया था ये बड़ा बयान
गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को 'हनुमान चालिसा' का पाठ करने के लिए गिरफ्तारी किए जाने पर ठेस पहुंची होगी। उन्होंने कहा था कि हनुमान चालीसा का पाठ करने और भगवान राम का नाम लेने के लिए ही आज गिरफ्तारियां की जा रही हैं। इससे दिवंगत शिवसेना प्रमुख की आत्मा को बहुत ठेस पहुंची होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी सिर के ऊपर निकला तो उसी में डुबोएंगे
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हम जानते हैं कि हनुमान कौन है और क्या हैं। महाराष्ट्र भगवान राम और हनुमान का उपासक है। आप बालासाहेब ठाकरे की चिंता बिल्कुल न करें। इस बीच उन्होंने भाजपा द्वारा शिवसेना को धोखा देने का जिक्र भी किया। बिना किसी का नाम लिए या किसी घटना का जिक्र किए राउत ने कहा कि हमने सत्ता में आने के बाद से पहले कुछ मामलों में संयम बरता था। लेकिन अगर पानी हमारे सिर के ऊपर से बहने लगेगा (अगर चीजें नियंत्रण से बाहर होंगी), तो हमें दूसरों को उस पानी में डुबोना होगा।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed