फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena chief Uddhav Thackeray said, Bow and Arrow are Shiv Sena symbol and always remain so

Maharashtra: उद्धव ठाकरे बोले- शिवसेना को हमसे कोई नहीं छीन सकता, आज पीएम मोदी से मिलेंगे शिंदे-फडणवीस

Sat, 09 Jul 2022 03:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Jul 2022 03:23 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने कहा, उच्चतम न्यायालय का 11 जुलाई का फैसला सिर्फ शिवसेना का ही नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र का भविष्य भी तय करेगा। उन्होंने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की मांग की। 

विज्ञापन
Shiv Sena chief Uddhav Thackeray said, Bow and Arrow are Shiv Sena symbol and always remain so
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ता गंवाने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आए। एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने शिवसेना के भविष्य के बारे में बात की। ठाकरे ने कहा, शिवसेना को हमसे कोई नहीं छीन सकता है। उन्होंने कहा, इसमें कोई भी संदेह नहीं है कि 'तीर और कमान' शिवसेना का चिह्न है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता है। 

विज्ञापन


ठाकरे ने आगे कहा, हमें सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास है। कोर्ट जो भी फैसला करेगा वह हमें स्वीकार होगा। कहा, उच्चतम न्यायालय का 11 जुलाई का फैसला सिर्फ शिवसेना का ही नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र का भविष्य भी तय करेगा। उन्होंने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की मांग की। 
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने विशेषज्ञों से सलाह ली है। उन लोगों ने बताया है कि विधायक दल में विभाजन हो सकता है लेकिन मूल पार्टी बनी रहती है। वह खत्म नहीं हो सकती। क्योंकि दोनो अलग-अलग इकाइयां हैं। इसलिए चुनाव चिन्ह को लेकर किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास है। कोर्ट का 11 जुलाई का फैसला सिर्फ शिवसेना का ही नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र का भविष्य भी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





वहीं, ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी अपनी बात स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि सांसदों की बैठक के बाद तय करेंगे कि किसे समर्थन देना है। उद्धव ने भाजपा से कहा कि अगर आपको यही करना था, तो 2019 में करना चाहिए था। शिवसेना-भाजपा का ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री होता और यह गरिमामय तरीके से हो गया होता। विश्वासघात करने की कोई आवश्यकता ही नहीं पड़ती। ठाकरे ने बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा ने पिछले ढाई साल से उनके परिवार को निशाना बनाया तब वे चुप थे और उनके संपर्क में रहकर हमें धोखा देते रहे।

शिंदे-फडणवीस दिल्ली रवाना
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कल दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले दोनों नेताओं ने शुक्रवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed