फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena cheif Uddhav Thackeray has been invited to Prime Minister Narendra Modi's dinner party 

राष्ट्रपति चुनाव: PM मोदी ने उद्धव ठाकरे को दिया रात्रि भोज का निमंत्रण

Sun, 26 Mar 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Sun, 26 Mar 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena cheif Uddhav Thackeray has been invited to Prime Minister Narendra Modi's dinner party 
राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजग के सहयोगी दलों के नेताओं के लिए अगले सप्ताह रात्रि भोज का आयोजन करेंगे। पीएम ने इस भोज के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी निमंत्रण भेजा है। रात्रि भोज का आयोजन गुडी पडवा के बाद 29 मार्च को आयोजित किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


शिवसेना सूत्रों के अनुसार उद्धव ठाकरे इस भोज में शामिल होंगे। शिवसेना के एक नेता ने कहा कि यह मोदी जी की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ है और इसमें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश होगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव इस साल जुलाई में होना है। इस बीच, भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई 2012 को पदभार संभाला था। ऐसे में नए राष्ट्रपति का चुनाव इस साल 25 जुलाई से पहले संपन्न हो जाना चाहिए। राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा तथा विधान परिषद के सदस्य मतदान करते हैं। शिवसेना के सूत्र ने कहा कि भाजपा लोकसभा में बहुमत है। साथ ही कई राज्यों में उसकी सरकार है, लेकिन वह नहीं चाहती कि वह सहयोगियों को शिकायत का कोई मौका दे। इसी वजह से पीएम ने रात्रि भोज का आयोजन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed