{"_id":"5dfc74818ebc3e87e433072d","slug":"shiv-sena-attacks-on-bjp-in-maharashtra-says-many-bjp-member-become-our-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- आपके कई नेता सरकार के मित्र बन गए हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- आपके कई नेता सरकार के मित्र बन गए हैं
Fri, 20 Dec 2019 12:43 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उसके कई सदस्य राज्य में उद्धव ठाकरे नीत महाविकास अघाड़ी सरकार के संभवत मित्र बन गए हैं। शिवसेना ने सदन में अनावश्यक रूप से आक्रामकता अपनाने को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की भी आलोचना की।
विज्ञापन
नागपुर में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसमें भाजपा और मुख्य रूप से फडणवीस, ठाकरे नीत सरकार को विभिन्न मामलों पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में कहा कि सरकार की मंशा और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मन साफ है, इसलिए उनके नए मित्र बनते रहेंगे। विपक्षी दल को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उसके भी कई सदस्य संभवत सरकार के मित्र बन गए हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि विपक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केवल इसलिए दो पक्षों को शत्रु नहीं बन जाना चाहिए कि जो विपक्ष की मेज पर थे, अब वे सरकार में हैं। यदि यह हो रहा है तो यह अच्छा नहीं है।
शिवसेना ने कहा कि विधानसभा में भाजपा इस बात को लेकर अपनी असहजता दिखा रही है कि 105 विधायक होने के बावजूद वह सरकार गठित नहीं कर पाई, लेकिन इस असहजता के कारण भाजपा का जो रुख है उसे नजरअंदाज करना ही सबसे अच्छा है।
शिवसेना ने कहा कि राज्य के लोग इस बात को लेकर एकमत हैं कि फडणवीस जो कुछ भी बोल रहे हैं, वह अनावश्यक है। शिवसेना नीत सरकार बहुमत में है और मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह साबित किया है।
शिवसेना ने कहा कि फडणवीस का कहना है कि राज्य सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही और किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही, लेकिन क्या मोदी सरकार ने हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए हस्तांतरित करने का वादा पूरा किया। यदि ऐसा हुआ होता तो किसान खुश होते क्योंकि इससे उनका कर्ज उतर जाता। भाजपा सरकार लोगों को ठग रही है। उसे पहले अपने वादे पूरे करने चाहिए।