{"_id":"5f2a969a8ebc3e3d1458c975","slug":"shiv-sena-accuses-opposition-says-conspiracy-to-link-aditya-thackeray-in-sushant-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने विपक्ष पर लगाया आरोप, कहा- सुशांत मामले से आदित्य ठाकरे को जोड़ने की साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने विपक्ष पर लगाया आरोप, कहा- सुशांत मामले से आदित्य ठाकरे को जोड़ने की साजिश
Wed, 05 Aug 2020 04:53 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 05 Aug 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि सुशांत की मौत मामले से महाराष्ट्र के मंत्री और युवा नेता आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
राउत ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है। राउत ने कहा, ‘आदित्य ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत मामले से क्या लेना-देना। ऐसा लगता है कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है।’ उन्होंने कहा कि मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश कर रहे लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और बिना कारण के उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अभिनेता की मौत के बाद गंदी राजनीति चल रही है और बिना किसी का नाम लिए कहा कि हताशा में ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन