फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shipping ministry raises port employee salary

बंदरगाह कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, वेतन में 10.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Thu, 30 Aug 2018 04:22 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Thu, 30 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
shipping ministry raises port employee salary

पोत परिवहन मंत्रालय ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के बंदरगाह कर्मचारियों के साथ नया वेतन समझौता किया है। इस करार के तहत बंदरगाह कर्मचारियों का वेतन 10.6 प्रतिशत बढ़ेगा। इससे मंत्रालय पर सालाना 560 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 

विज्ञापन


समझौते पर पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में श्रमिक यूनियनों तथा प्रबंधन ने हस्ताक्षर किए। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मूल वेतन पर 10.6 प्रतिशत ‘फिटमेंट’ और 2017 से पांच साल की अवधि के लिए महंगाई भत्ता मिलेगा। 
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि देश के सभी बड़े बंदरगाहों के कर्मचारियों के लिये किये गये इस समझौते से मंत्रालय पर कुल मिलाकर 560 करोड़ रुपये सालाना का वित्तीय बोझ पड़ेगा। इस वेतनवृद्धि का लाभ 32,000 श्रमिकों तथा समूह सी और डी के 1.05 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन संजय भाटिया ने कहा कि पिछली बार वृद्धि 10.5 प्रतिशत की थी। यह पहला मौका है जबकि वेतनवृद्धि को लेकर बातचीत सौहार्दपूर्ण तरीके से हुई है और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किसी तरह की औद्योगिक कार्रवाई नहीं की। 

गडकरी ने आपसी सहमति से हुए इस समझौते का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया कि यदि आपको बेहतर वेतन चाहिए तो मुनाफा, आमदनी और दक्षता का स्तर भी ऊंचा ही होना चाहिए। गडकरी ने कहा, ‘‘हम किसी श्रमिक के खिलाफ नहीं हैं और किसी को हटाना भी नहीं चाहते। लेकिन व्यावसायिक प्रदर्शन बेहतर होगा तभी बेहतर वेतन दिया जा सकेगा।’’ 


उन्होंने बताया कि मंत्रालय के लिए सीमित 800 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। ऐसे में बंदरगाहों द्वारा अतिरिक्त संसाधन जुटाना महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये पूंजी निवेश की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed